फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   क्राइम - थाने से जबरन जुआरियों को ले जाने का प्रयास-City

क्राइम - थाने से जबरन जुआरियों को ले जाने का प्रयास-City

Wed, 07 Nov 2018 12:51 AM IST
Updated Wed, 07 Nov 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
क्राइम - थाने से जबरन जुआरियों को ले जाने का प्रयास-City

विज्ञापन

गुंडई: थाने से जुआरियों को ले जाने का प्रयास
- पुलिसकर्मियों के साथ की धक्का मुक्की, जमकर काटा हंगामा
- मौके पर पुलिस ने दो को पकड़ा, साथी भागे
अमर उजाला ब्यूरो
बबीना/ झांसी। बबीना थाने पर से कुछ लोगों ने जबरन जुआरियों को छुड़ा ले जाने का प्रयास किया। सफल नहीं होने पर हंगामा किया। पुलिसकर्मियों के रोकने पर धक्का- मुक्की भी की। पुलिस ने दो लोगों को पकड़ लिया, जबकि दो साथी भाग निकले।
मंगलवार की सुबह रसोई धमकन गांव में पुलिस ने दबिश देकर चार लोगों को जुआ खेलते पकड़ा था। सभी को पकड़कर थाने लाया गया। सूचना पाकर जुआरियों के साथी एकत्रित होकर थाने पहुंच गए। जहां जुआरियों से मिलने के बाद जबरन उनको थाने से छुड़ाकर ले जाने का प्रयास करने लगे। यह देखकर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया तो सभी लोग पुलिस से धक्का- मुक्की करने लगे। थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह गश्त पर थे, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर और दो लोगों को पकड़ लिया, जबकि दो भाग निकले। इस घटना से थाने पर गहमागहमी का माहौल बना रहा। घटना की सूचना थाने से अफसरों को दे दी गई है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि जुआरियों को पकड़कर लाया गया था। इसके बाद थाने पहुंचे उनके साथियों ने जुआरियों को ले जाने का प्रयास किया था। पुलिस की सक्रियता के चलते कामयाब नहीं हो सके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed