फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   क्राइम- लेनदेन के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या-City

क्राइम- लेनदेन के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या-City

Tue, 11 Sep 2018 02:17 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
क्राइम- लेनदेन के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या-City
लेनदेन के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

- प्रेमनगर इलाके में हुई घटना से सनसनी, घटना को अंजाम देकर हत्यारे फरार
- हत्यारों को दबोचने के लिए पुलिस ने दबिश, साथियों से की जा रही पूछताछ
- गिरफ्तारी न होने से खफा परिजनों ने थाने पहुंचकर किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। थाना प्रेमनगर इलाके में जितेंद्र अहिरवार (24) की तमंचे से सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर हत्यारे फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग निकले। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना का कारण लेनदेन बताया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से खफा परिजनों ने लोगों के साथ थाने पहुंचकर हंगामा किया। हत्यारों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम दबिश दे रही है।
इलाके के कृष्णा कॉलोनी निवासी रमेश अहिरवार का पुत्र जितेंद्र अहिरवार कबाड़ का काम करते थे। रविवार की रात पड़ोस के रहने वाले संजय कुमार सिंह उर्फ राजू मजा ठाकुर से जितेंद्र का लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा थ। बीती रात संजय ने जितेंद्र के चचेरे भाई बंटी को घर भेजकर जितेंद्र को बुलाया। इसके बाद दोनों शराब पीने लगे। संजय के साथ उसका साथी कृपाल सिंह चौहान भी शराब पी रहा था। लेनदेन को लेकर पुन: विवाद हो गया। जिस पर दोनों ने तमंचा निकाल जितेंद्र के सीने में गोली मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोसी भी बाहर आ गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। इसी बीच मृतक के चचेरे भाई जितेंद्र ने भागकर जितेंद्र के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

घटना को लेकर बताया गया है कि आरोपी संजय कबाड़ी है, जो जितेंद्र से कबाड़ भी लेता है। पुलिस के अनुसार संजय से जितेंद्र को 27 हजार रुपये लेने थे। जिसे देने में संजय के आनाकानी करने पर विवाद चला आ रहा था। घटना वाली रात भी शराब पीने के दौरान विवाद होने पर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देकर दोनों आरोपी भाग निकले। पुलिस ने दोनाें को पकड़ने के लिए दबिश देना शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से खफा परिजनों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया। सूचना पाकर सीओ देहात संग्राम सिंह ने समझाकर जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर मामला शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed