{"_id":"5970c4b44f1c1b2f018b4746","slug":"171500562612-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में गार्ड को पीटा-City","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला अस्पताल में गार्ड को पीटा-City
Updated Thu, 20 Jul 2017 08:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल का लोगो
....................................
जिला अस्पताल में गार्ड को पीटा
- लाइन तोड़कर घुसने से रोकने पर की मारपीट
- सूचना पर पुलिस आरोपियों को कोतवाली ले आई
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
जिला अस्पताल में हड्डी की ओपीडी में लाइन तोड़कर घुसने वाले को रोकना होमगार्ड को महंगा पड़ गया। कुछ लोगों ने मिलकर होमगार्ड की पिटाई कर दी। इससे अफरा-तफरी का माहौल हो गया। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया।
अस्पताल में रोजाना की तरह बृहस्पतिवार को भी ओपीडी चल रही थी। ऑर्थो की ओपीडी के बाहर भी मरीजों की लंबी लाइन लगी हुई थी। चूंकि, हर ओपीडी के बाहर सुरक्षा गार्डों को तैनात किया गया है, इसलिए लाइन तोड़कर अंदर जाने वाले एक व्यक्ति को होमगार्ड ने रोक लिया। इससे गुस्साए मरीज और उसके साथियों ने होमगार्ड ने पीटना शुरू कर दिया। बाद में कुछ लोगों ने बीच बचाव कर शांत कराने का प्रयास किया लेकिन फिर भी वह लोग होमगार्ड को पीटते रहे। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया और कोतवाली ले आई। देर शाम तक किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी थी।