{"_id":"59453be74f1c1ba4668b4866","slug":"171497709543-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्री शेड से यात्री के 60 हजार चोरी-Lalitpur","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यात्री शेड से यात्री के 60 हजार चोरी-Lalitpur
Updated Sat, 17 Jun 2017 08:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया के ध्यानार्थ
---------------
फोटो
-----
शेड में सोए यात्री के 60 हजार रुपये चोरी
पार्सल से आ रही बाइक लेने के लिए गुजार रहा था रात
शक में पकड़कर दो युवकों को जीआरपी को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
रेलवे स्टेशन के सामने बने यात्री शेड में शुक्रवार की रात औरैया निवासी प्रमोद कुमार का बैग चोरी हो गया। बैग में साठ हजार रुपये और कागजात रखे थे। वह उत्कल एक्सप्रेस से झांसी आया था और पार्सल से आ रही अपनी बाइक लेने के लिए छुड़ाने के लिए यात्री शेड में सो रहा था। जीआरपी दो युवकों से मामले की पूछताछ कर रही है।
औरैया के बेला निवासी प्रमोद कुमार उड़ीसा के झारसुड़ा में आइसक्रीम बेचता है। बहन की शादी होने के कारण वह 15 जून की सुबह उत्कल एक्सप्रेस से झांसी आया। यहां से उसे औरैया जाना था। उत्कल एक्सप्रेस से ही वह अपनी बाइक बुक कराके लाया था। यहां आने के बाद पता चला कि बाइक स्टेशन पर नहीं उतर सकी। 17 जून को उत्कल एक्सप्रेस के हरिद्वार से वापस आने पर बाइक को उतारा जाएगा। इस कारण उसने वह स्टेशन के सामने बने यात्री शेड में सो गया। यहां बदमाश उसका बैग चुरा ले गए। वह परेशान होकर आसपास सो रहे दो युवकों को तलाशने लगा। वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसे बताया कि वे युवक चित्रा चौराहे पर मिल जाएंगे। वह चित्रा चौराहे पहुंचा, जहां इत्तिफाक से दोनों उसे मिल गए। किसी तरह बातों में बहला कर वह उनको जीआरपी थाने तक ले आया। जीआरपी मामले की जांच कर रही है।