फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   गैस सिलेंडरों के चोरी की होगी अब जांच

गैस सिलेंडरों के चोरी की होगी अब जांच

Fri, 17 May 2019 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
गैस सिलेंडरों के चोरी की होगी अब जांच
गैस सिलिंडर चोरी की होगी जांच
विज्ञापन


झांसी। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में एलपीजी गैस सिलिंडर व कनेक्शन संबंधी उपकरणों के चोरी की बढ़ रही घटनाओं पर मध्याह्न भोजन प्राधिकरण ने सख्त रुख अपना लिया है। प्राधिकरण ने सभी जिलों के प्रशासनिक और बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वह चोरी की इन घटनाओं की सत्यता जांचे और इस पर क्या कार्रवाई की, इसकी पूरी सूचना उपलब्ध कराए। झांसी में भी कई स्कूल है, जहां बीते कुछ वर्षों में गैस सिलिंडर व उपकरण चोरी हुए है।

सभी सरकारी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूलों में मध्याह्न भोजन प्राधिकरण द्वारा विद्यार्थियों को दोपहर में भोजन कराया जाता है। खाना पकाने के लिए खाने की सामग्री और एलपीजी गैस कनेक्शन की भी व्यवस्था प्राधिकरण और प्रशासन कराता है। ताकि खाना समय से बन सके। लेकिन, पिछले कई वर्षों से स्कूलों में एलपीजी गैस सिलिंडर सहित कनेक्शन के उपकरणों के चोरी की घटनाएं हुई है। हालांकि अधिकांश स्कूलों द्वारा विभाग को इसके साक्ष्य अथवा एफआईआर की कापी उपलब्ध नहीं कराई जाती है। इस पर प्राधिकरण के निदेशक ने जारी निर्देश में कहा कि चोरी के संबंध में प्राप्त साक्ष्य - एफआईआर की छाया प्रति उपलब्ध नहीं कराई जाती है। इससे स्पष्ट नहीं होता है कि वास्तव में चोरी हुई है अथवा गैस कनेक्शन उपकरण गायब कर दिए गए है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रकरणों की जांच की जाए। बीएसए हरिवंश कुमार के अनुसार उन्होंने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिए है कि चोरी हुए गैस सिलेंडर उपकरणों की समस्त सूचनाएं वह एफआईआर कापी के साथ दे। उन्होंने बताया कि सूचना 20 मई तक भेजी जानी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed