फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   दो युवक नहर में डूबे, नहीं लग सका पता-City

दो युवक नहर में डूबे, नहीं लग सका पता-City

Fri, 10 Nov 2017 07:38 PM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 07:38 PM IST
विज्ञापन
दो युवक नहर में डूबे, नहीं लग सका पता-City
दो युवक नहर में डूबे, नहीं लगा पता
विज्ञापन

बिजौली के पास राजघाट नहर में हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
शुक्रवार की सुबह प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बिजौली स्थित पेट्रोल पंप के सामने गली में रहने वाले पंकज विश्वकर्मा और संदीप परिहार पास से गुजरी राजघाट नहर में बह गए। पंकज किराने की दुकान चलाता है, जबकि संदीप इंटरमीडिएट का छात्र है। पुलिस देर शाम तक दोनों का पता नहीं लगा सकी थी।
बिजौली स्थित पेट्रोल पंप के सामने नई बस्ती निवासी महेंद्र कुमार झा के पास पिछले पांच साल से उनका साला जालौन के उर गांव निवासी पंकज विश्वकर्मा (29) रह रहा है। पंकज घर के पास ही किराने की दुकान चलाता है। उसी गली में इलाहाबाद से इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहा संदीप परिहार (18) पुत्र यशपाल सिंह परिहार रहता है। आम दिनों की तरह दोनों शुक्रवार की सुबह अपने साथी संजीव प्रजापति के साथ राजघाट नहर के पास टहलने गए थे। नहर के बगल में ही पंकज और संदीप शौच क्रिया के लिए बैठ गए। इसी बीच पंकज अनियंत्रित होकर पानी में गिर गया। नहर में तेज गति से पानी बह रहा था। इससे वह भी पानी के साथ बहने लगा। चर्चा है कि यह देख संदीप और संजीव उसे बचाने के लिए पानी में उतर गए। मगर, वे दोनों भी पंकज को बचाने के चक्कर में डूबने लगे। संजीव ने मदद के लिए शोर मचाया तो नहर के पास मौजूद महेंद्र राजपूत ने एक डंडे में अपनी शर्ट को फंसाकर उसकी तरफ बढ़ा दी। यह मदद उसके लिए काम आ गई और वह पानी से बाहर आ गया।
विज्ञापन

इधर, पंकज और संदीप के डूबने की खबर जब परिजनों को लगी तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे और उनकी तलाश शुरू की। परिजन कई किलोमीटर तक नहर के बहते पानी के साथ आगे बढ़ते रहे, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। सूचना के कई घंटे बाद पुलिस हरकत में आई और उन्होंने अपने प्रयास शुरू किए। देर शाम प्रेमनगर थाना प्रभारी स्वतंत्र देव सिंह के नेतृत्व में दोनों की तलाश जारी थी। वहीं, दोनों परिवारों में गम का माहौल पसर गया है। शुभचिंतकों और नाते-रिश्तेदारों का आना शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed