फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   कुएं में मिली महिला की लाश

कुएं में मिली महिला की लाश

Fri, 14 Jun 2019 09:48 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
कुएं में मिली महिला की लाश
कुएं में मिली महिला की लाश
विज्ञापन

झांसी। थाना सीपरी बाजार स्थित शिवपुरी बाईपास के पास कुएं में अर्चना प्रजापति (36) की लाश मिली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पता चला है कि महिला अपने पति के साथ रहकर मजदूरी करती थी। 11 जून की रात पति से कहासुनी के बाद कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली थी।

जालौन के थाना कालपी अंतर्गत बरदौरी निवासी राजा प्रजापति अपनी पत्नी अर्चना प्रजापति के साथ मजदूरी करता था। वर्तमान में दोनों थाना सीपरी बाजार स्थित शिवपुरी बाईपास के पास बने ढाबे के सामने रहते थे। उनका पुत्र मोहित प्रजापति ढाबे पर नौकरी करता है, जिस कारण ढाबा मालिक ने रहने के लिए जगह दे दी थी। सीपरी बाजार थाना प्रभारी सभाजीत मिश्रा ने बताया कि 11 की रात उनका पुत्र मोहित ढाबे पर था। इस दौरान पति अत्यधिक शराब पीकर घर पहुंचा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया, जिसके बाद पति कमरे में जाकर सो गया। इसी बीच आवेश में आकर पत्नी कुएं में कूद गई। सुबह पति उठा तो पत्नी नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला। शिकायत के बाद पुलिस भी खोजबीन में जुट गई थी, लेकिन पता नहीं चल सका था। शुक्रवार सुबह कुएं के पास बदबू आने लगी। पति व पुत्र ने पास जाकर देखा तो अर्चना की लाश दिखाई दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed