फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ट्रेन पलटाने की कोशिश, हादसा टला

ट्रेन पलटाने की कोशिश, हादसा टला

Thu, 30 May 2019 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन पलटाने की कोशिश, हादसा टला

विज्ञापन
ट्रेन को पलटाने की कोशिश, हादसा टला

झांसी। रेल मंडल के डबरा व सिमरिया ताल स्टेशन के बीच डाउन ट्रैक पर मंगलवार की रात शरारती तत्वों ने ट्रेन को पलटाने के लिए फेंसिंग सीमेंट का खंभा रख दिया। गनीमत रही कि अप ट्रैक से गुजरी ट्रेन के चालक ने उसे देख लिया और सूचना पास के स्टेशन और कंट्रोल को दी। सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने ट्रैक से स्लीपर को अलग हटवाया। अच्छा रहा कि उस वक्त कोई गाड़ी नहीं गुजरी, नहीं तो कोई भी हादसा हो सकता था। आरपीएफ ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
इन दिनों डबरा और सिमरिया ताल स्टेशनों के बीच तीसरी रेल लाइन बिछाने के लिए जमीन को समतलीकरण का काम चल रहा है। इस काम के चलते पटरियों के पास लगे फेंसिंग खंभों को उखाड़कर इधर-उधर डाल दिया गया है। मंगलवार की रात करीब 3.30 बजे डबरा और सिमरिया ताल स्टेशन के बीच किलोमीटर नंबर 1188/ 24-26 पर शरारती तत्वों ने एक फेंसिंग खंभा को उठाकर झांसी से ग्वालियर की तरफ जाने वाली डाउन ट्रैक की पटरियों पर रख दिया। उसी वक्त दूसरी तरफ अप ट्रैक से आ रही ट्रेन के चालक को वह खंभा पटरी पर रखा दिखाई दे गया। अनहोनी को भांपते हुए चालक ने तुरंत सूचना झांसी कंट्रोल व सिमरिया ताल स्टेशन मास्टर को दी। डाउन ट्रैक के यातायात रोक दिया गया। सूचना पर आरपीएफ के उपनिरीक्षक रणवीर सिंह राजावत व सीनियर सेक्शन इंजीनियर विभोर माथुर अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंच गए। खंभे को पटरियों से हटवाने के बाद यातायात को सामान्य बनाया गया।
विज्ञापन

मंडल सुरक्षा आयुक्त उमाकांत तिवारी ने बताया कि घटना बेहद गंभीर है। कुछ दिन पहले भी इस सेक्शन के डबरा व अनंतपेट स्टेशनों के बीच इसी तरह की घटना को अंजाम दिया गया था। आरोपी को खोजकर जेल भेज दिया। इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed