{"_id":"5ced8d61bdec2207697951d8","slug":"155907214620-jhansi-news95","type":"story","status":"publish","title_hn":"समथर में लूट, पुलिस कर रही इंकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
समथर में लूट, पुलिस कर रही इंकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफारी सवार परिवार के साथ लूट, एक बदमाश पकड़ा
समथर। थानाक्षेत्र में मंगलवार की देर रात को ग्राम पचोवई के पास सफारी सवार लोगों के साथ तीन बदमाशों ने मारपीट कर नकदी व जेवरात लूटकर भागने लगे। इस बीच एक बदमाश को दोनों भाईयों ने हिम्मत जुटाकर पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। वहीं, पुलिस मामले को लूट का न मानकर मारपीट का बता रही है। फिलहाल जांच रही है।
चिरगांव के ग्राम करगुवां निवासी अजय राजपूत ने थाने में दिए शिकायती पत्र में बताया कि मंगलवार की रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपनी भाभी रोहिणी और बहन-भाई को लेकर सफारी से अपने भाई के ससुराल मोंठ जा रहे थे। ग्राम पचोवई के पास उनकी सफारी खराब हो गई। अजय ने अपने भाई को मिस्त्री लाने के लिए भेजा। भाई के जाने के बाद उनकी गाड़ी के नजदीक तीन बदमाश पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने अजय पर हमला बोल दिया। इसी बीच अंकित मौके पर पहुंच गया। उसके साथ भी बदमाशों ने हमला कर एक जंजीर, एक अंगूठी, रुपयों से भरा पर्स छीनकर भागने लगे। इस बीच दोनों भाइयों ने एक बदमाश को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। उक्त मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक पीके के दुबे का कहना है कि सड़क पर गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ और मारपीट हुई। थानाध्यक्ष लूट की घटना से इनकार कर रहे है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।