फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   मोबाइल से सट्टा खिलाते गिरफ्तार, साथी भागे

मोबाइल से सट्टा खिलाते गिरफ्तार, साथी भागे

Thu, 23 May 2019 02:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 02:44 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल से सट्टा खिलाते गिरफ्तार, साथी भागे
मोबाइल से सट्टा खिलाते गिरफ्तार, साथी भागे
विज्ञापन


झांसी। कोतवाली पुलिस ने मोबाइल पर सट्टा खिलाते हुए एक सटोरी को पकड़ा। मौके से साथी मोबाइल भाग निकले। पुलिस ने सट्टा पर्ची, रुपये, केलकुलेटर व अन्य सामान बरामद किया। कोतवाली लाते ही सटोरिये के साथी भी छुड़ाने पहुंच गए। जहां कोतवाली पुलिस ने साथियों को खदेड़कर भगाया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह को सूचना मिली कि भाऊ के बाग में कुछ लोग चोरी छिपे मोबाइल से सट्टा खिला रहे हैं। पुलिस की एक टीम ने मौके पर दबिश दी, पुलिस को देखकर अन्य साथी मौके से मोबाइल लेकर भाग गए। पीछा कर पुलिस टीम ने चंद्रशेखर उर्फ चंदू अहिरवार को पकड़ लिया। जिसके पास से पांच सट्टे की पर्ची, 2100 रुपये भी मिले। पूछताछ मेें पता चला कि पुलिस से बचने के लिए मोबाइल में सट्टे के नंबर लगाते थे। जगह बदलकर सट्टा खिलाया जा रहा था। पूछताछ में फरार साथियोें के नाम भी प्रकाश में आए हैं। सटोरियेे को पकड़कर कोतवाली लाने की खबर मिलते ही उसके साथी व परिजन भी पहुंच गए। भीड़ लगती देख कोतवाल संजय सिंह ने भीड़ को खदेड़ा। टीम में एसआई जितेंद्र सिंह तक्खर, राजीव सिंह व विक्रम मौजूद रहे।
विज्ञापन


पहले भी पकड़ा जा चुका चंदू
कोतवाली पुलिस चंदू को सट्टे के मामले में पहले भी पकड़ चुकी है, लेकिन उसके बाद भी वह चोरी छिपे सट्टा खिला रहा है। अब उसने मोबाइल पर सट्टे का अवैध धंधा शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतगणना के दिन नहीं बिकेगी शराब
झांसी। बृहस्पतिवार को मतगणना के मद्देनजर पूर्णतया: शराब बंदी रहेगी। 22 जून की रात 10 बजे के बाद से 23 को शराब नहीं बिकेगी। आबकारी अधिनियम के तहत मतगणना वाले दिन शांति के मद्देनजर यह आदेश लागू किया गया है। होटल, रेस्त्रां, ढावा, क्लब और अन्य किसी भी स्थान पर शराब की बिक्री और परोसने पर पूर्र्व प्रतिबंध रहेगा। जिला आबकारी अधिकारी गंगाराम ने बताया कि आदेशों की अवहेला करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उनके नेतृत्व में गठित टीम जिलों में शराब की दुकानों पर नजर रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed