{"_id":"5b77333742c792463f7935c9","slug":"15345385425-taldehate-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अव।ैध खनन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अव।ैध खनन
Updated Sat, 18 Aug 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन विभाग ने दो और एसडीएम ने पकड़ा एक ट्रैक्टर
तालबेहट। अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को एसडीएम आजाद भगत सिंह ने एक और वन विभाग की टीम ने दो बालू से भरे ट्रैक्टरों को पकड़ा। अधिकारियों की छापा मार कार्रवाई से पूरे दिन खनन माफियाओं में दहशत का माहौल रहा।
क्षेत्र में नियमों को ताक पर रख कर अवैध खनन माफियाओं द्वारा धरती का सीना चीर कर व्यापक स्तर पर बालू का खनन किया जा रहा है। अवैध खनन पर उपजिलाधिकारी आजाद भगत सिंह ने शुक्रवार को सुबह तरगुवां में छापा मार कर अवैध रूप से बालू ले जाते एक बिना नंबर के ट्रैक्टर को पकड़ा। एसडीएम की गाड़ी देखकर चालक मौके से वाहन छोड़ कर भाग गया। जिस पर ट्रैक्टर को जब्त कर कोतवाली में खड़ा करवा दिया।
वहीं, वन क्षेत्राधिकारी तालबेहट जीपी शुक्ला के नेतृत्व में ताहर सिंह, जयराम पटेल आदि ने शुक्रवार को सुबह सुनौरी के मजरा खदरी में दबिश देकर अवैध बालू भरते एक बिना नंबर के ट्रैक्टर को पकड़ा। ट्रैक्टर के नाले से में धसे होने के कारण अधिकारियों को उसे नाले से बाहर निकालने में मशक्कत करनी पड़ी। टीम ने उस पर चालीस हजार रुपये का मौके पर ही जुर्माना वसूला।
विज्ञापन
दोपहर में टीम ने थाना पूराकलां अंतर्गत ग्राम हसारकलां में एक स्थान पर दबिश देकर एक बिना नंबर के नीला रंग के ट्रैक्टर को अवैध रूप से बालू ले जाते पकड़ा। मौके पर चालक से उसमें भरी बालू के प्रपत्र दिखाने को कहा, लेकिन चालक मौके पर कोई कागज नहीं दिखा सका। जिस पर उन्होंने उसे जब्त कर लिया। ट्रैक्टर एक रसूखदार व्यक्ति का बताया जा रहा है।