{"_id":"5ae62f154f1c1b66098b7385","slug":"15250347721-taldehate-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज
Updated Mon, 30 Apr 2018 03:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यायालय के आदेश पर दो महिलाओं सहित छह पर रिपोर्ट
तालबेहट। रविवार को न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने दो महिलाओं सहित छह लोगों पर रंगदारी मांगनें एवं जान से मारने की धमकी देने सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
ग्राम तेरई फाटक निवासी प्रीति साहू पत्नी धर्मेंद्र साहू ने न्यायालय को दिए अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि वह देवा माता मंदिर पर मनहारी की दुुकान खोले हुए है। पास ही नरेश पुत्र जगत साहू की दुकान है। प्रीति साहू ने बताया कि नरेश उसके पति से आए दिन गाली गलौज करते है। 20 दिसंवर नरेश ने उसकी दुकान पर आकर मारपीट कर तोड़फोड़ की। सूचना तेरई फाटक पुलिस को दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। दूसरे दिन फिर से घर में आकर तोड़फोड़ की। फिर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 12 अप्रैल को नरेश ने उसके घर पर आकर पति पर तमंचा रखकर तीस हजार रुपये की रंगदारी मांगी। मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई ने करने पर उसने न्यायालय से न्याय मांगा। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने नरेश, पवन, बब्लू एवं बृजेश पुत्र जगत साहू, मीरा पत्नी जगत साहू, अर्चना पत्नी नरेश निवासी ग्राम तेरई फाटक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।