{"_id":"5b997c85867a55019f2c8623","slug":"141536785541-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम - पड़ताल करने बेंगलुरू पुलिस आई झांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम - पड़ताल करने बेंगलुरू पुलिस आई झांसी
Updated Thu, 13 Sep 2018 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ताल करने बंगलूरू पुलिस आई झांसी
- एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर ठगी का मामला
- झांसी से जुड़ने लगे तार, दो से ठगी का मामले आया सामने
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। एमबीबीएस में दाखिला दिलवाने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। बंगलूरू में चार की गिरफ्तारी हुई। जहां पूछताछ में झांसी का नाम सामने आया है। इसके बाद एक टीम देर रात जांच करने झांसी पहुंची। पुलिस ने जांच के लिए पुलिस अफसरों से जानकारी देकर मदद ली है। देर रात पुलिस टीम मामले की पड़ताल में जुट गई।
बंगलूरू में एमबीबीएस में दाखिला दिलवाने के नाम पर जयपुर में रहने वाले एक व्यक्ति से 20 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने अपने बेटे के दाखिले के लिए बंगलूरू के चार लोगों से मुलाकात हुई। उसने बंगलूरू से लेकर झांसी में दाखिले की बात कही। जिस पर बात बनने के बाद कागजात ले लिए गए। चारों के झांसे में आकर बीते माह बीस लाख रुपये भी ले लिए। रुपये लेकर चारों लापता हो गए।
कुछ दिन बीत जाने के बाद जब वह कार्यालय पहुंचे तो कार्यालय बंद मिला। हालांकि वहां उन्हें ऑफिस का चपरासी मिल गया। उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। चपरासी ने पुलिस को बताया है कि 3 महीने पहले ऑफिस खोला गया था। यहां करीब 15 लोग काम करते थे। पूछताछ में चपरासी ने भी झांसी का जिक्र किया था। बताया कि ये लोग फोन कर दाखिला करवाने का झांसा देते थे। लोगों को ऑफिस बुलाकर डील की जाती थी। पता चला कि एक व्यक्ति की पुत्री के साथ भी ठगी हुई है। यह भी पता चला है कि झांसी और बांदा के मेडिकल कॉलेजों में दाखिला दिलाने का झांसा देते थे।
विज्ञापन
ठगों ने कर्नाटका निवासी ईश्वर रेड्डी की पुत्री निगमा से भी मेडिकल में प्रवेश दिलाने के नाम पर बीस लाख रुपये की ठगी कर ली। बीते 25 अगस्त को छात्रा व उसके परिजनों को मेडिकल कॉलेज बुलाया गया। वहां ओपीडी बिल्डिंग के दूसरे तल पर एक डॉक्टर के ऑफिस को जालसाजी के लिए इस्तेमाल किया गया। डॉक्टर के ऑफिस में ही छात्रा के प्रवेश से संबंधित सभी फॉर्म भरवाए गए। होटल ले जाकर पैसे का लेनदेन हुआ। छात्रा के परिजनों ने जालसाजों को 20 लाख रुपये दिए। बाद में प्रवेश न होने पर छात्रा व उसके परिजनों को ठगी का अहसास हुआ। छात्रा अपने परिजनों के साथ मामले की शिकायत करने मेडिकल कॉलेज आई थी। शिकायत पर नवाबाद पुलिस ने भी मामला दर्ज कर लिया था। बंगलूरू में गिरफ्तारी के बाद बेंगलुरू पुलिस ने बुधवार की रात डेरा डालकर पड़ताल शुरू कर दी है।