फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   सड़क दुर्घटना में घायल की मौत

सड़क दुर्घटना में घायल की मौत

Wed, 08 May 2019 02:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में घायल की मौत
सड़क दुर्घटना में घायल की मौत
विज्ञापन

झांसी। सड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति की मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई।
चिरगांव के होलीपुरा निवासी सलीम (45) सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। उनको उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

फर्जी दस्तावेज तैयार कराके हड़पी जमीन
झांसी। फर्जी दस्तावेज तैयार कराके जमीन हड़पने पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
नवाबाद थाने में दी तहरीर में लक्ष्मणगंज निवासी हेमंत गुप्ता ने बताया कि बाहर खंडेराव गेट गायत्री मंदिर के पास उनकी जमीन पर पांच लोगों ने फर्जी दस्तावेज तैयार करवा कर धोखाधड़ी से उनकी जमीन हड़प ली। पुलिस ने खंडेराव गेट निवासी श्याम बाई, गुड्डी देवी, नितिन कुमार, भंवर लाल, फरीद जाफरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पैसा दोगुना करने के नाम पर छह लाख हड़पे
झांसी। कंपनी में पैसा दोगुना करने के नाम पर दो लोगों ने एक व्यक्ति के छह लाख रुपये हड़प लिए।
सीपरी बाजार थाने में दी तहरीर में आईटीआई निवासी विक्की ने बताया कि बाहर बड़ागांव गेट निवासी देवेंद्र साहू व विकास साहू ने एक कंपनी में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर उनके छह लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ को नहीं आएगी उत्कल एक्सप्रेस
झांसी। पुरी से हरिद्वार जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस सात मई को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त कर दी गई। इस कारण यह ट्रेन नौ मई की सुबह झांसी से नहीं गुजरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed