फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   अपहरण नहीं, बुआ के घर चली गई थी घर-City

अपहरण नहीं, बुआ के घर चली गई थी बालिका

Thu, 14 Mar 2019 01:10 AM IST
Sharukh  khan शाहरुख खान
Updated Thu, 14 Mar 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
अपहरण नहीं, बुआ के घर चली गई थी घर-City
फाइल फोटो

विज्ञापन
झांसी। मंगलवार रात कोतवाली के तलैया मोहल्ला में रहने वाली एक बालिका के अपहरण की सूचना से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अपहरण का मामला दर्ज कर पुलिस तलाश में जुट गई। रात भर चली खोेजबीन के बाद पता चला कि बालिका तालपुरा में रहने वाली बुआ के घर चली गई थी। बालिका के मिलने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।

कोतवाली के तलैया मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति की नाबालिग पुत्री मंगलवार शाम घर के बाहर साइकिल चला रही थी। इसके बाद वह तालपुरा में रहने वाली बुआ के घर चली गई। काफी देर तब जब वह घर नहीं आई तो परेशान परिजन उसकी खोजबीन में जुट गए। देर रात उसका पता न चलने पर परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर सूचना दी। कोतवाली निरीक्षक संजय सिंह ने सभी चौकी इंचार्जों को सतर्र्क कराते हुए चेकिंग अभियान शुरू करा दिया। घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों को भी दी गई। कोतवाली के साथ कई थानों की पुलिस भी बालिका का सुराग जुटाने में लग गई। पूरी रात पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान जारी रखा, लेकिन पता नहीं चल सका। बुधवार की सुबह कोतवाल अपनी टीम के साथ पड़ताल कर रहे थे, तभी पुलिस को पता चला कि बालिका तालपुरा में रहने वाली बुआ के घर है। कोतवाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बालिका को बरामद किया। पता चला कि बालिका खुद साइकिल चलाकर बुआ के घर पहुंच गई थी। यहां खाना खाकर वह सो गई थी। बुआ ने समझा कि सुबह वह स्वयं उसको उसके घर छोड़ आएंगी लेकिन उनको यह नहीं पता था कि मामला पुलिस तक पहुंच गया है। बालिका मिलने के बाद पुलिस के साथ परिजनों ने राहत की सांस ली। कोतवाली निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि प्रक्रिया पूरी कर बालिका को परिजनोें के सुपुर्द किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed