{"_id":"5c78356dbdec222b6e16dc74","slug":"131551381869-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानों से नहीं हट सके खास सिपाही-City","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थानों से नहीं हट सके खास सिपाही-City
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानों से नहीं हट सके ‘खास’ सिपाही
झांसी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस महकमे में जहां ताबड़तोड़ तबादलों का दौर चल रहा है तो वहीं, थानों में तैनात कई सिपाही ऐसे भी हैं, जो लंबे समय से जमा हैं। काफी समय पहले रवानगी के आदेश हो जाने के बाद भी नहीं हट सकेे। जुगाड़ कर थानेदारों के खास बनकर हटने को तैयार नहीं है। थानों की गाड़ी चलाने से लेकर आरोपियोें को पकड़ने व दबिश देने में लगे रहते हैं।
महानगर के थानों में खास सिपाही आज भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले जहां जिले में तैनात थानेदार व उपनिरीक्षकोें के तबादले किए गए हैं तो वहीं चर्चित सिपाही टस से मस नहीं हो सके। ये सिपाही जुगाड़ कर मनचाही तैनात पाए हुए हैं। वर्दी पहनना भी ये शान के खिलाफ समझते हैं। जब कभी किसी बड़े अधिकारी का दौरा होता है या फिर अधिकारी थाने पहुुंचते हैं तो उससे पहले वर्दी पहनकर ड्यूटी करते नजर आते हैं। जानकारी के मुताबिक लंबे समय अधिकारी इनको लाइन से रवानगी के आदेश भी कर चुके हैं, लेकिन जुगाड़ कर अधिकारियों के आदेशों को भी टोकरी बना रखा है। एसपी देहात राहुल मिठास ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर ऐसे सभी सिपाहियों की रवानगी करा दी जाएगी।
ड्यूटी क्या करते पता नहीं ?
वैसे तो विभाग हमेशा पुलिसकर्मियों की कमी से जूझता है। थानोें पर भी अकसर कमी ही बनी रहती है। वहीं, उक्त खास सिपाही क्या काम करते हैं, लेकिन किसी को पता नहीं रहता। इससे थानों मेें तैनात अन्य पुलिसकर्मियों में द्घेष भावना बनी रहती है। सिपाहियों की शिकायत भी कई बार अधिकारियों से की गई, लेकिन इसके बाद भी उक्त सिपाही हटने का नाम ही नहीं ले रहे हैं।