फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   अफसर के थप्पड़ो से गूंजा डीजल शेड,,-City

अफसर के थप्पड़ो से गूंजा डीजल शेड,,-City

Mon, 05 Mar 2018 09:04 PM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 09:04 PM IST
विज्ञापन
अफसर के थप्पड़ो से गूंजा डीजल शेड,,-City
फोटो
विज्ञापन

रेलवे अफसर ने सेक्शन इंजीनियर को पीटा
- डीजल शेड में हुई घटना, वीडियो वायरल होने पर खुला मामला
- कर्मचारियों ने की नारेबाजी, प्रदर्शन कर ठप किया काम
- यूनियन नेताओं और अफसरों के बीच होती रही तीखी नोंकझोंक
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
डीजल लोको शेड में सोमवार की शाम एक अफसर ने काम को लेकर सीनियर सेक्शन इंजीनियर की पिटाई कर दी। घटना के बाद पीड़ित सेक्शन इंजीनियर खामोश रहे, लेकिन एक कर्मचारी ने घटनाक्रम के अंतिम क्षणों को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। वीडियो वायरल होते ही कर्मचारियों में गुस्सा फूट गया। शेड के कर्मचारियों ने अफसर के खिलाफ नारेबाजी कर काम बंद कर दिया। खबर लगते ही यूनियन नेता मौके पर पहुंच गए, इसके बाद मामला और गरमाया गया। संबंधित अफसर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर यूनियन नेताओं और अन्य अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक होती रही।
बबीना क्षेत्र के खैलार निवासी शंकर लाल पांडे डीजल लोको शेड में सीनियर सेक्शन इंजीनियर (एसएसई) के पद पर कार्यरत है। वह एयर ब्रेक शॉप के इंचार्ज है। सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे वह मंडल यांत्रिक इंजीनियर (डीजल) गौरव यादव को पिट लाइन पर खड़े होकर कुछ बता रहे थे। आरोप है कि बातचीत करते-करते डीएमई उत्तेजित हो गए और उन्होंने एसएसई को एक के बाद एक छह थप्पड़ जड़ दिए। यह घटनाक्रम पास में खड़े एक इंजन के अंदर काम कर रहा कर्मचारी देख रहा था। उसने तुरंत घटनाक्रम के अंतिम क्षणों का मोबाइल पर वीडियो बना लिया। वीडियो में डीएमई एसएसई में आखिरी थप्पड़ मारते दिख रहे हैं। मारपीट में एसएसई का मोबाइल और चश्मा भी टूट गया। पिटाई के बाद एसएसई खामोश रहे और उन्होंने अपने साथियों के साथ घटना को लेकर कोई जिक्र नहीं किया।
विज्ञापन

शेड में होने वाले दिनभर के काम को लेकर शाम चार बजे होने वाली बैठक में भी एसएसई शामिल हुए। आधे घंटे ही बाद ही उक्त वीडियो कर्मचारियों के बीच वायरल होना शुरू हो गया। वीडियो देखते ही कर्मचारियों में गुस्सा भड़क गया। कामकाज बंद करके कर्मचारी डीएमई चैंबर के बाहर एकत्रित हो गए और उनके खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस बीच घबरा कर डीएमई अपने उच्च अधिकारी के चैंबर में घुस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, घटना का पता लगते ही नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन के मंडल अध्यक्ष एचएस चौहान, मंडल सचिव आरएन यादव, नॉर्थ सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज संघ के मंडल अध्यक्ष रामकुमार सिंह, मंडल सचिव वीजी गौतम अपने कर्मचारी साथियों के साथ मौके पर पहुंच गए। यूनियन नेताओं के पहुंचने पर मामला और गरमाया गया। कुछ देर में पहुंचे अपर मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार सिंह के सामने यूनियन नेता डीएमई को निलंबित और उनका स्थानांतरण कराने की मांग पर डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed