फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   जनपद पंचायत अध्यक्ष के ससुर को मारी गोली-City

जनपद पंचायत अध्यक्ष के ससुर को मारी गोली-City

Fri, 23 Mar 2018 09:47 PM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
जनपद पंचायत अध्यक्ष के ससुर को मारी गोली-City
फोटो...
विज्ञापन


निवाड़ी के जनपद पंचायत अध्यक्ष के ससुर को मारी गोली
- बरुआसागर में बाइक सवार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
- निवाड़ी ब्लॉक से घर लौटते समय हुई घटना, पड़ताल में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
बरुआसागर में निवाड़ी की जनपद पंचायत अध्यक्ष के ससुर रमेश खंगार (56) को बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे से दो गोलियां मारी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देकर बाइक सवार बदमाश भाग निकले। सूचना मिलते ही पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले की पड़ताल करते हुए बाइक सवार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
थाना सदर बाजार इलाके के रहने वाले रमेश खंगार वर्तमान में अपने परिवार के साथ प्रतापपुरा गांव में रहते हैं। इनकी बहू प्रीति खंगार निवाड़ी में जनपद पंचायत अध्यक्ष हैं और वह इनके प्रतिनिधि भी हैं। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे निवाड़ी ब्लॉक से काम निपटाकर अपने रिश्तेदार चुन्नी लाल व दो सुरक्षाकर्मियों के साथ सवार होकर कार से घर लौट रहे थे। कार को रमेश खंगार स्वयं चला रहे थे। जराय मठ के पास स्थित पुलिया पर जाम लग गया। इसी बीच इनके पास में एक बाइक रुकी, इस पर बैठे व्यक्ति ने तमंचे से उन्हें गोली मार दी। इससे पहले वह संभल पाते, तब तक वह दो फायर कर निकल गया। पहली गोली इनके हाथ व दूसरी गोली पेट को छूते हुए निकल गई। गोली लगते ही वह अचेत होकर गिर पड़े।
विज्ञापन

बरुआसागर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। खबर मिलते ही एसपी सिटी देवेश पांडेय, सीओ सिटी जितेंद्र सिंह परिहार, नवाबाद प्रभारी निरीक्षक दीपक मिश्रा, शहर कोतवाल अजय पाल सिंह समेत कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की पड़ताल करते हुए गाड़ी में मौजूद रिश्तेदार चुन्नीलाल से घटना की जानकारी। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज मेें लगी भीड़
घटना की खबर मिलते ही मेडिकल कॉलेज में मिलने वालों की भीड़ लग गई। इमरजेंसी के अंदर व बाहर लोगों की भारी भीड़ के कारण मरीजों व तीमारदारों को भी परेशानी उठानी पड़ी। कई पुलिस कर्मियों ने लोगाें को बाहर भी निकाला, लेकिन इसके बाद भी देर रात लोगों की भीड़ जमा रही।


रमेश पर दर्ज हैं 46 मुकदमे
झांसी। भगवंतपुरा निवासी रमेश खंगार पर अलग-अलग थानों पर 46 मुकदमे दर्ज हैं। पहली बार 1989 में हिस्ट्रीशीट खुली थी। इसके बाद एक के एक एक संगीन धाराओें में रिपोर्ट दर्ज हो चुकी हैं। कई मुकदमों में रमेश को सजा भी हो चुकी है।
रमेश खंगार पर सदर थाने में 26 मुकदमे दर्ज हैं। इसके साथ ही जिले के नवाबाद, चिरगांव, टोड़ीफतेहपुर, गुरसराय, बड़ागांव, बरुआसागर, सीपरी बाजार व कोतवाली में कई संगीन मामले दर्ज हैं। इसके अलावा, मध्य प्रदेश के ओरछा, टीकमगढ़, दिनारा, शिवपुरी में भी मामले दर्ज हैं। रमेश की पहली हिस्ट्रीशीट 1989 में खुली थी। इसके बाद 1993 में कोतवाली में पुलिस के साथ मुठभेड़ का भी मामला दर्ज हुआ था।


पांच बार संभाली प्रधान
अपराध की दुनिया के साथ ही नेतागीरी में भी चमक कम नहीं रही। भगवंतपुरा में पांच बार प्रधानी की कुर्सी संभाले रहे। इसके अलावा, दो बार इनकी पत्नी भी यहीं से ग्राम प्रधान रहीं। क्षेत्र में खासा दबदबा होने के बाद मध्य प्रदेश में भी काफी नाम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed