फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   क्राइम -पुलिस ने खंगाले कुरैश नगर के बाड़े-Dehat

गोवंश काटे जाने की शिकायत पर पुलिस ने खंगाले कुरैश नगर के बाड़े

Fri, 04 Jan 2019 01:50 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Priyesh Mishra Updated Fri, 04 Jan 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
क्राइम -पुलिस ने खंगाले कुरैश नगर के बाड़े-Dehat
प्रतीकात्मक तस्वीर
बाहर ओरछा गेट स्थित कुरैश नगर में गोवंश काटे जाने की शिकायत पर बृहस्पतिवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने औचक निरीक्षण कर बाड़ों में तलाशी ली। इस बीच एक भी अवैध कटान न मिलने के बाद भी चेतावनी दी गई। अधिकारियों के औचक निरीक्षण से इलाके में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन


कुरैश नगर में चोरी छिपे गोवंश काटे जाने की शिकायतें जिलाधिकारी को मिल रही थीं। जिलाधिकारी के निर्देश पर बृहस्पतिवार दोपहर नगर मजिस्ट्रेट रामप्रकाश, सीओ सिटी जितेंद्र सिंह परिहार, अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. योगेंद्र सिंह, पशु चिकित्साधिकारी डा. आर के निरंजन व कोतवाल संजय सिंह ने कुरैश नगर में अख्तर कुरैशी, खुर्शीद कुरैशी, सल्लू चौधरी, पप्पू हमीद तथा सल्ला चौधरी के बाड़ाें में जांच की, लेकिन कहीं पर भी किसी भी प्रकार का अवैध कटान नहीं मिला। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने पुलिस को इलाके में समय-समय पर गश्त करने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण की रिपोर्ट बनाकर टीम ने जिलाधिकारी को सौंप दी है।
विज्ञापन


निरीक्षण से पहले अधिकारियों ने भारी पुलिस बल के साथ रानी महल से पैदल गश्त किया। अधिकारी सुभाष गंज से होते हुए छनियापुरा, ओरछा गेट, कुरैश नगर होते हुए कोतवाली पहुंचे। इस दौरान संदिग्ध लोगों को रोककर तलाशी ली गई। इस बीच अधिकारियों ने लोगों से भी बातचीत की। व्यापारियों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। मौके पर अतिक्रमणकारियों को भी हटाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले मिल चुके हैं गोवंश के अवशेष
पिछले माह खुशीपुरा स्थित पानी की टंकी के पास झाड़ियाें में गोवंश के अवशेष मिलने पर हंगामा हो गया था। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया था। इस घटना के बाद पुलिस को सतर्कता बरतने के भी निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed