फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   क्राइम-स्लाटर हाऊस में चोरी की भैसें मिलने पर हंगामा-City

क्राइम-स्लाटर हाऊस में चोरी की भैसें मिलने पर हंगामा-City

Mon, 10 Sep 2018 01:10 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
क्राइम-स्लाटर हाऊस में चोरी की भैसें मिलने पर हंगामा-City
स्लॉटर हाउस में चोरी की भैसें मिलने पर हंगामा
विज्ञापन

- गुस्साए लोगों ने सड़क पर लगाया जाम, अफसरों ने समझाकर शांत किया मामला
- हिंदू संगठनों ने भी जताया विरोध, तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
झांसी। थाना सदर बाजार स्थित एक स्लॉटर हाउस में चोरी की भैसें मिलने पर हंगामा हो गया। स्लॉटर हाउस में बेचे जाने का आरोप लगाते हुए लोगों ने हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। सूचना पाकर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी पहुुंच गए। तहरीर मिलने पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

टीकमगढ़ के पृथ्वीपुर अंतर्गत मकारा गांव निवासी अवधेश नरेश विश्वकर्मा की सात भैसें चोरी चली गई थी। उनको पता चला कि उनकी भैसें भगवंतपुरा के पास एक स्थान पर मौजूद हैं। इसके बाद मौके पहुंचकर तीन भैसें बरामद कर ली थी। उनको शक था कि उनकी भैसें भगवंतपुरा स्थित एक स्लॉटर हाउस में बेच दी गई हैं। वह स्लॉटर हाउस के पास पहुंचे, जहां उनकी कुछ भैसें हाउस के बाहर भी मिलीं। उनको पता चला कि उनकी बकाया भैसें स्लॉटर हाउस के अंदर हैं। ग्रामीणों के सहयोग से जब सभी ने स्लॉटर हाउस के अंदर जाने का प्रयास किया तो सभी को रोक दिया गया। इसी बीच गुस्साए लोगों ने हंगामा कर जाम लगा दिया। सूचना पाकर सीओ सिटी जितेंद्र सिंह परिहार व सदर बाजार पुलिस ने पहुंचकर लोगों को समझाया। वहीं, खबर पाकर विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री अंचल अड़जरिया ने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की थी। तहरीर मिलने पर सदर बाजार पुलिस ने सलीम कुरैशी, नईम कुरैशी, महमूद कुरैशी, अनीस कुरैशी, फिरोज, खालिद, पप्पन पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ सिटी जितेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed