फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   अश्लील वीडियो बनाकर भेज दिया ससुराल

अश्लील वीडियो बनाकर भेज दिया ससुराल

Thu, 16 May 2019 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
अश्लील वीडियो बनाकर भेज दिया ससुराल
अश्लील वीडियो बनाकर भेज दिया ससुराल
विज्ञापन


झांसी। थाना रक्सा क्षेत्र की रहने वाली एक युवती का परिचित ने धोखे से दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का सिलसिला जारी रखा। युवती की शादी तय होने के बाद युवक ने उसका अश्लील वीडियो ससुराल भेज दिया। शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना रक्सा क्षेत्र में रहने वाली एक युवती का आरोप है कि कुछ समय पहले वह अपनी सहेली के लिए उपहार लेने सीपरी बाजार जा रही थी। इसी बीच रास्ते में उसके परिचित के युवक ने लिफ्ट देने के बहाने बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद उसे सीपरी बाजार क्षेत्र स्थित नंदनपुरा के एक मकान में ले गया। वहां कोल्डड्रिंक में नशीली चीज मिलाकर पिलाकर बेहोश कर दुष्कर्म किया। आरोप है कि दुष्कर्म का वीडियो बना लिया। ब्लैकमेल कर लंबे समय दुष्कर्म करता रहा। उसका आरोप है कि इलाके में ही कुछ समय पहले उसकी शादी तय हो गई थी। युवक ने दुष्कर्म का वीडियो ससुराल भेज दिया।
विज्ञापन

सीपरी बाजार प्र्रभारी निरीक्षक सभाजीत मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर थाना रक्सा के डेली गांव निवासी जीतू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed