फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित

गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित

Fri, 17 May 2019 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित

विज्ञापन
हत्यारोपियों को दबोचने के लिए पुलिस टीम गठित

झांसी। थाना रक्सा के गेवरा गांव में हुए हत्याकांड के लिए आरोपियों को दबोचने के लिए पुलिस की एक टीम गठित कर दी गई है। स्वॉट टीम के साथ हत्यारोपियोें को दबोचने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
मंगलवार व बुधवार रात थाना रक्सा क्षेत्र के गेवरा गांव निवासी मोहर सिंह की घर के बाहर बने बाड़े में सोते समय पांच लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में मृतक के पुत्र विकास की तहरीर पर गांव के ही ग्राम प्रधान कमलेश, चंदन, रामजी, हरीशंकर व पप्पन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जमीन की रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया था। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने एक टीम गठित कर हत्यारोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। टीम ने बृहस्पतिवार को गांव के कई इलाकों में दबिश दी। इसके अलावा, टीम ने रिश्तेदारों के भी गई। देर रात हत्यारोपी पुलिस के हाथ नहीं आ सके।
विज्ञापन



अश्लील वीडियो बनाने वाले को पुलिस ने भेजा जेल
झांसी। एक युवती के साथ दुष्कर्र्म कर वीडियो बनाने के बाद ब्लैकमेल करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना रक्सा क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने आरोप लगाया था कि गांव में रहने वाला एक युवक उसे सीपरी बाजार क्षेत्र स्थित नंदनपुरा के एक मकान में ले गया था। जहां कोल्डड्रिंक में नशीली चीज मिलाकर पिलाकर बेहोश कर दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म का वीडियो बनाने का भी आरोप लगाया था। आरोप है कि ब्लैकमेल कर लंबे समय दुष्कर्म करता रहा। उसका आरोप है कि इलाके में ही कुछ समय पहले उसकी शादी तय हो गई थी। युवक ने दुष्कर्म का वीडियो ससुराल भेज दिया था। सीपरी पुलिस ने जीतू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed