फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   जेई बनकार करता था वसूली, बीसी ने कराई जांच-Lalitpur

जेई बनकार करता था वसूली, बीसी ने कराई जांच-Lalitpur

Sat, 16 Mar 2019 02:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
जेई बनकार करता था वसूली, बीसी ने कराई जांच-Lalitpur
जेई बनकर करता था वसूली, वीसी ने दिए जांच के आदेश
विज्ञापन

- सचिव को सौंपा जिम्मा, एक सप्ताह में देंगे रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। जेडीए के बेलदार द्वारा अवर अभियंता बनकर शहर में अवैध वसूली करने की शिकायतें मिलने के बाद जेडीए उपाध्यक्ष ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। जेडीए सचिव को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

झांसी विकास प्राधिकरण में छह बेलदार हैं, जिनका मुख्य काम विभाग द्वारा निर्माण कार्य व अवैध निर्माणों पर कार्रवाई के दौरान श्रम करना है लेकिन विभाग का एक बेलदार लगातार क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्य स्थल पर पहुंचकर खुद को जेडीए का अवर अभियंता बताकर मकान का नक्शा व जरूरी प्रपत्रों की मांग कर अवैध वसूली करता था। लगातार शिकायतें मिलने के बाद जेडीए उपाध्यक्ष ने जांच के आदेश दे दिए हैं। जेडीए उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार ने बताया कि बेलदार द्वारा क्षेत्र के लोगों को डरा धमकाकर अवैध वसूली करने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। शिकायतों की जांच जेडीए सचिव त्रिभुवन विश्वकर्मा से कराई जा रही हैैैै। एक सप्ताह में जांच पूरी कर ली जाएगी। वहीं, कार्यालय में मौजूद सभी बेलदारों को ड्यूटी के दौरान बिना अनुमति के क्षेत्र में भ्रमण न करने की भी चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed