फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   crime

ग्राम प्रधान के पास मिली कमलेश की अवैध पिस्टल

Mon, 06 Jun 2022 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
crime
झांसी। चार महीने पहले हुई कमलेश यादव की हत्या के बाद क्षेत्र के ग्राम प्रधान ने उसकी अवैध पिस्टल, 135 कारतूस व दो मैगजीन अपने कब्जे में ले लीं थीं, जिसे वो बेचने की फिराक में था। हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस के सामने यह बात आने पर आरोपी ग्राम प्रधान को अवैध असलहा समेत गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, हत्यारों तक पहुंचने में पुलिस अब भी नाकाम ही बनी हुई है।
विज्ञापन

सिजवाहा निवासी कमलेश यादव की 14 जनवरी की रात सीपरी बाजार थाना इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस अब तक इस घटना का खुलासा नहीं कर पाई है। जबकि, इसके लिए 11 सदस्यीय एसआईटी को लगाया गया है। 46 संदिग्धों से पूछताछ भी की जा चुकी है। इसी बीच पुलिस की जानकारी में आया कि कमलेश की हत्या के बाद उसकी अवैध पिस्टल उसके परिजनों ने क्षेत्र के ग्राम प्रधान जितेंद्र सिंह यादव (30) को दे दी थी। वो इसे बेचने की योजना बना रहा था। इसी बीच हत्थे चढ़ गया। एसएसपी शिवहरी मीना ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में जितेंद्र ने कुबूला है कि हत्या के बाद वो कमलेश के घर गया था। कमलेश के परिजनों ने उसे 32 बोर की एक पिस्टल, 32 बोर के 75 और 315 बोर के साथ 60 कारतूस तथा दो मैगजीन बेचने के लिए दी थीं। ये सारे हथियार अवैध थे। पुलिस ने प्रधान की निशानदेही पर ये सभी हथियार बरामद कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed