फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Cricket: There will be a title clash between Engineer and Workshop today

क्रिकेट : इंजीनियर और वर्कशाॅप के बीच आज होगी खिताबी भिड़ंत

Mon, 16 Sep 2024 10:50 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Cricket: There will be a title clash between Engineer and Workshop today
फोटो...
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट मैदान पर खेली जा रही मीनेश प्रीमियर लीग के सेमीफाइनल प्रतियोगिता में इंजीनियर टीम ने सीएमएलआर को शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में वर्कशॉप ने आरसीएनके को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई।
प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच इंजीनियरिंग और सीएमएलआर टीम के बीच खेला गया। इसमें इंजीनियरिंग की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 180 रन बनाए। हर्ष ठाकुर ने शानदार शतक जड़ते हुए 104 रन की पारी खेली। जवाब में सीएमएलआर की पूरी टीम सिर्फ 113 रन ही बना सकी। इंजीनियरिंग की टीम ने ये मुकाबला 67 रन से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर हर्ष ठाकुर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा सेमीफाइनल मैच आरसीएनके और वर्कशॉप टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वर्कशॉप टीम ने तय 20 ओवर में 160 रन बनाए। अभिषेक यादव ने 55 रनों की पारी खेली। जवाब में आरसीएनके की पूरी टीम सिर्फ 117 रन ही बना सकी। वर्कशॉप ने ये मुकाबला 43 रनों से जीता। मौके पर सीएल मीना, जलधारी मीना, घनश्याम, केदार, रतन, बबलू, कैलाश, फैली राम आदि मौजूद रहे। रामराज मीना ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स....
आरसीएनके की टीम ने जीता मुकाबला
सेमीफाइनल से पहले खेले गए प्रतियोगिता का चौथा क्वार्टर फाइनल मैच आरसीएनके और लोको रनिंग सोल्जर के बीच खेला गया। इसमें लोको रनिंग सोल्जर की टीम ने पहले खेलते हुए 15 ओवर में 9 विकेट गवां के 85 रन बनाए। उत्तम कुशवाहा ने सर्वाधिक 39 रन बनाए। जवाब में आरसीएनके की टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 87 रन बनाकर छह विकेट से मुकाबला जीता। मैच के अंपायर बृजेंद्र सिंह और पीयूष नामदेव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed