{"_id":"6547e0c38d621796e504d5fe","slug":"cricket-prayagraj-team-defeated-morena-jhansi-news-c-360-1-jh11003-1264-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट : प्रयागराज की टीम ने मुरैना को दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट : प्रयागराज की टीम ने मुरैना को दी शिकस्त
विज्ञापन
झांसी। लक्ष्मी व्यायाम मंदिर मैदान पर चल रही झांसी प्रीमियर लीग डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को प्रयागराज की टीम ने मुरैना की टीम को शिकस्त देकर अगले दौर में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुरैना की टीम ने निर्धारित आठ ओवरों में सात विकेट खोकर 82 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रयागराज की टीम ने छह विकेट खोकर मैच की आखिरी गेंद पर लक्ष्य की प्राप्ति करते हुए मुकाबले में जीत दर्ज की। मुरैना की ओर से गेंदबाज सागर ने चार और राहुल यादव ने एक विकेट प्राप्त किया। इस मौके पर राजेंद्र वर्मा, नारायण राजपूत, राजीव पाल, राकेश साहू, कुलदीप यादव, महेश यादव, विमल, अमरपाल, देवेंद्र वर्मा, मनोज राय, अक्ति, डॉ. खुर्शीद, प्रभात यादव, मनोज यादव, महेंद्र सिंह, डॉ. देवेंद्र, अजय प्रजापति, शुभम खरे, लकी मौजूद रहे। संवाद