फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Created fake firm and did illegal business worth Rs 8.50 crore

Jhansi News: बनाई फर्जी फर्म और 8.50 करोड़ का कर लिया अवैध व्यापार

Sat, 14 Dec 2024 01:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Created fake firm and did illegal business worth Rs 8.50 crore
अमरोहा।
विज्ञापन

समय से कार्यालय न पहुंचने पर प्रभारी सीडीओ ने 22 कर्मचारियों का स्पष्टीकरण तलब किया है। साथ ही एक-एक का दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।
प्रभारी सीडीओ अमरेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार सुबह विकास भवन के कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान डीपीआरओ कार्यालय के जिला समन्वयक विनय प्रताप व प्रीति काला, लेखाकार मोहम्मद नसीम, सीवीओ कार्यालय के वरिष्ठ सहायक अतुल गुप्ता, रेनू, जिला प्रोबेशन कार्यालय में मंजू रानी 10 दिसंबर से लगातार अनुपस्थित मिली। उधर, आंकड़ा विश्लेषक अपूर्वा, सामान्य सहायक रवि दिवाकर के अलावा धर्मेंद्र व विपिन कुमार भी अनुपस्थित मिले। जिला पिछड़ा वर्ग कार्यालय में वरिष्ठ सहायक शंकर सिंह 12 दिसंबर से अनुपस्थित मिले। जिला समाज कार्यालय में समाज कल्याण पर्यवेक्षक दुष्यंत कुमार व जयविंद्र सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर अरशद अली गैरहाजिर मिले।

इसके अतिरिक्त जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास कार्यालय में टेली ऑपरेटर नवनीत कुमार, वसूली सहायक शांतनु मिश्रा, अनंत चौहान भी गैरहाजिर मिले। जिला बचत कार्यालय के कनिष्ठ सहायक शिवम कुमार शर्मा नवंबर माह से अनुपस्थित मिले। लघु सिंचाई कार्यालय से कनिष्ठ सहायक सुधीर कुमार, वाहन चालक मोहम्मद आरिफ, ग्रामीण अभियंत्रण कार्यालय से जेईटी सुशील कुमार व रोड क्लीनर चांदवीर अनुपस्थित मिले। इस पर प्रभारी सीडीओ ने गैर हाजिर मिले सभी कर्मचारियों के संबंध में उनका स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं। इसके साथ ही गैरहाजिर कर्मचारियों का एक दिन का वेतन अथवा मानदेय काटे जाने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed