फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   creat platform for new telent

ऑडिशन में प्रतिभाओं को मिला मंच

Mon, 10 Jun 2019 01:01 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Mon, 10 Jun 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
creat platform for new telent
सामूहिक नाट्य - फोटो : amarujala
झांसी। केडेस एकेडमी की तरफ से म्यूजिकल नाइट एंड ग्लोरियस फेस-2019 का पहला ऑडीशन बालाजी रोड स्थित होटल में हुआ। इसमें गायन, नृत्य और अदाकारी के प्रतिभागी हिस्सा लेने पहुंचे। एक-एक कर सभी को मंच पर अपने हुनर का प्रदर्शन करने का मौका दिया गया।
विज्ञापन

राजगढ़ की दीक्षा ने गायन प्रतियोगिता में ‘तुझे याद न मेरी आई’, वहीं, रोहित ने डांस में शानदार प्रदर्शन कर निर्णायकों को मोह लिया। इस दौरान कई प्रतिभागियों ने एकल व सामूहिक नाट्य की प्रस्तुति देकर अपने अभिनय का लोहा मनवाया। दूसरी ओर फैशन शो के लिए भी कई प्रतिभागियों ने ऑडीशन दिया, जिसमें से अधिकांश का संभावित चयन कर लिया गया है।
विज्ञापन

आयोजक आदित्य दुबे ने बताया कि दूसरा और तीसरा ऑडीशन 17 व 18 जून को होगा। सेमीफाइनल 20 को होगा, जिसमें चयनित कलाकारों को एक हफ्ते की ट्रेनिंग के बाद 29 जून को मुक्ताकाशी मंच पर होने वाला फाइनल राउंड में मौका मिलेगा। निर्णायक के रूप में बॉलीवुड की स्क्रिप्ट राइटर और डायरेक्टर राज शांडिल्य व टीवी कलाकार अम्रपाली गुप्ता रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



गायन, नृत्य में अपनी किस्मत आजमा रही हूं। इसलिए ऑडीशन देने आई हूं। अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला है। - साक्षी, आवास विकास  

गायन प्रतियोगिता के लिए प्रतिभाग किया है। ऐसे आयोजन में हिस्सा लेती रहती हूं। आगे बढ़ने के लिए मंच की जरूरत है। - लीजा, ग्वालियर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed