फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Crawling e-tender plan

रेंग रही ई-टेंडर योजना

Tue, 12 Jan 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Tue, 12 Jan 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
Crawling e-tender plan
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में निविदा प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए पूर्व घोषित ई-टेंडर योजना रेंग रही है। जबकि, इसकी घोषणा हुए कई महीने बीत चुके हैं। अभी दो महीने का समय और लग सकता है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि परचेज कमेटी पर टेंडर प्रक्रिया में लगातार अनियमितताएं बरतने के आरोप लगने के बाद पूर्व कुलपति प्रो. अविनाश चंद्र पांडेय ने ऑनलाइन टेंडर कराने की योजना बनाई थी और बाद में परचेज कमेटी से भी कुछ सदस्यों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था।
विज्ञापन


ऑनलाइन टेंडर के लिए कमेटी गठित करने में थोड़ी चूक हो गई और सभी तीन सदस्यों को नोडल अधिकारी बना दिया गया। बाद में कमेटी में पुन: फेरबदल करके एक नोडल अधिकारी नियुक्त कर दो अन्य को शामिल किया गया। ई-टेंडर की घोषणा हुए कई महीने बीत चुके हैं, लेकिन यह योजना अभी तक धरातल पर नहीं उतर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो विश्वविद्यालय में टेंडर प्रक्रिया से जुड़े रहे कुछ लोग चाहते भी नहीं हैं कि ई-टेंडर योजना प्रभावी हो, इससे उनकी दुकानें बंद हो जाएंगी। हालांकि, ई-टेंडर को गठित कमेटी के सदस्यों का कहना है कि यूपीईएलसी को कमेटी सदस्यों के डिजिटल साइन बनने के लिए भेज दिए गए हैं।


इसको बनकर आने में एक माह का समय लग सकता है। इसके बार बीयू का एक एकाउंट बनाया जाएगा। बीयू में जल्द ही सभी निविदाओं के ऑनलाइन आवेदन ही लिए जाएंगे।

यह होगा फायदा
ई-टेंडर प्रक्रिया होने के बाद देश के किसी भी हिस्से से फर्म ऑनलाइन आवेदन कर सकेगी। टेंडर खुलने के बाद ऑनलाइन ही फर्मों द्वारा डाले गए रेट सभी देख सकेंगे, इससे कोई छेड़छाड़ भी नहीं कर सकेगा। न्यूनतम दर वाली फर्म को टेंडर दे दिया जाएगा। प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed