फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   craft student class

अनुपयोगी सामान से बनाया खरगोश और घोंसले

Wed, 05 Dec 2018 01:19 AM IST
jhansi
jhansi Updated Wed, 05 Dec 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
craft student class
शिक्षा - फोटो : sample
झांसी। इलाहाबाद बैंक के पास स्थित वुड्स हेरिटेज स्कूल में नर्सरी से लेकर सब जूनियर व सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने अनुपयोगी सामान से बहुउपयोगी वस्तु तैयार कीं। नर्सरी के बच्चों ने थर्माकॉल व गिलास से खरगोश तो किसी ने रुई से खरगोश और कार्ड बोर्ड से मछलियां बनाना सीखा।
विज्ञापन

एलकेजी के बच्चों ने पुरानी आइसक्रीम स्टिक, धागे व कपड़ों से फोटोफ्रेम, प्लास्टिक की बोटल से क्रिसमस बैल व मॉडलिंग क्ले से रंग बिरंगे फूल व सब्जियाें की आकृतियां तैयार कीं। ग्लिटर स्टोन व लेस की मदद से ग्रीटिंग कार्ड्स व फूलदान बनाए। यूकेजी के बच्चों ने प्लास्टिक की चम्मच और ऊन से वॉल हैंगिंग, कमल के फूल, दाल, चावल और राजमा से सुंदर ग्रीटिंग कार्ड और फोटो फ्रेम को बनाना सीखा।
विज्ञापन

कक्षा एक के बच्चों ने टेडीबियर, कक्षा दो के बच्चों ने नारियल के ऊपरी सख्त सतह के उपयोग से चिड़ियों के घोंसले, कक्षा तीन के अभ्यर्थियों ने मोबाइल कवर, कक्षा चार के छात्र-छात्राओं ने पुराने कबाड़ फैरी हाउस, कक्षा पांच के अभ्यर्थियों ने फैरी बैग, कक्षा छह के छात्र-छात्राओं ने कार्ड बोर्ड से गिटार बनाया। वहीं, कक्षा चार से कक्षा आठ तक के छात्र-छात्राओं की तैयार पेंटिंग्स की दर्शकों ने तारीफ की। इतना ही नहीं एक से एक सुंदर डिजाइन से मिरर तैयार किए। कार्यक्रम के अंत में समस्त छात्र-छात्राओं को खसरा रुबेला का टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय त्रिपाठी रहे। कार्यक्रम में चेयरमैन नीरज खत्री, शिरीन खान, प्रधानाचार्य तबरेज खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed