फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Crackdown on 20 professional bail-bonders

Jhansi News: पेशेवर 20 जमानतदारों पर शिकंजा

Sat, 17 Oct 2026 02:15 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sat, 17 Oct 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Crackdown on 20 professional bail-bonders
ललितपुर। फर्जी दस्तावेज और कूटरचित कागजात से आपराधिक मामलों के आरोपियों की जमानत कराई गई थी। इस मामले में पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया है। करीब 20 पेशेवर जमानतदारों पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस आरोपियों के खिलाफ आवश्यक साक्ष्य संकलित कर रही है।
विज्ञापन

जनपद की थाना-कोतवाली पुलिस ने जमानतदारों का सत्यापन अभियान चलाया था। इसमें 20 पेशेवर जमानतदारों के नाम सामने आए, जिन्होंने फर्जी दस्तावेज का उपयोग किया। इन जमानतदारों ने चोरी, मारपीट, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और धोखाधड़ी जैसे मुकदमों में जमानतें लीं। इनमें जनपद के साथ झांसी, सागर, दमोह, राजगढ़, सतना, समस्तीपुर, नागपुर, कानपुर देहात और हरियाणा के मेवात क्षेत्र के 241 अभियुक्त शामिल थे। जमानत कराने के एवज में आरोपियों ने आर्थिक लाभ लिया था। इस खेल का भंडाफोड़ होने के बाद कोतवाली सदर में पांच, जखौरा में एक और जाखलौन थाने में दो मुकदमे दर्ज हुए।
विज्ञापन

पुलिस अब इन पेशेवर जमानतदारों पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। जांच का दायरा बढ़ाते हुए पुलिस राजस्व अभिलेखों की पड़ताल कर रही है। कूटरचित दस्तावेज कहां से तैयार करवाए गए, इसकी जानकारी भी जुटाई जा रही है। इस खेल में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच हो रही है। सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
इन पेशेवर जमानतदारों के खिलाफ दर्ज हैं मुकदमे
फर्जी और कूटरचित दस्तावेज को तैयार कर अपराधियों को जमानत दिलाने के आरोप में रतीराम, मंगू उर्फ मगनलाल, कमलेश, इमरत, दुली, भरत, शिवलाल, प्रमोद, देवी प्रसाद, कन्हैयालाल, बाबूलाल उर्फ बल्लू, राजेश, जगदीश, रमेश, पप्पू, लक्ष्मन, प्रेमचंद्र, भानुप्रताप, महेश, हरगोविंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

------------
कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर अवैध जमानत देने वाले 20 पेशेवर जमानतदारों के खिलाफ विभिन्न थानों में दर्ज मुकदमों की गहनता से जांच की जा रही है। आवश्यक साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं। जांच के बाद जो तथ्य निकलकर सामने आएंगे उसके अनुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
- कालू सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed