{"_id":"6091a4828ebc3e245976a8e1","slug":"covid-patient-finding-in-village-today-reporters-news-jhs1943920119","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से घर-घर जाकर होगी कोविड मरीजों की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से घर-घर जाकर होगी कोविड मरीजों की निगरानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। जिले में बेकाबू हो चुके कोरोना संक्रमण के मद्देनजर बुधवार से विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर एक फिर लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करते हुए लक्षण के बारे में बताएंगी। जुखाम, खांसी, बुखार इत्यादि लक्षण मिलने पर मरीजों को घर पर मेडिकल किट उपलब्ध कराएंगी। फिलहाल यह अभियान पांच दिनों तक चलेगा।
प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना रोगियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्र की जनता को औषधियां तथा उपचार सुलभ रूप से उपलब्ध कराने के लिए बुधवार से विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है। जिला कार्यक्रम प्रबंधक ऋषिराज ने बताया कि गृह भ्रमण के दौरान दो सदस्यीय टीम कोविड रोग के नवीन लक्षणों, रोग से बचाव के उपायों, उपलब्ध जांच और उपचार सुविधाओं के विषय में लोगों को बताएंगी। साथ ही युक्त व्यक्तियों को दवाएं मुहैया कराएंगी। हर टीम में आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, अध्यापक अथवा निगरानी समिति के सदस्य में से उपलब्धता के आधार पर दो सदस्य ही चयनित किए जाएंगे। यह विशेष अभियान पांच दिनों तक चलेगा। आवश्यक होने पर इसे आगे बढ़ाया भी जा सकता है। हर टीम को छह मेडिसिन किट दी जा रही हैं। अभी के लिए यह अभियान ग्रामीण स्तर पर किया जा रहा है, लेकिन निर्देश मिलते ही इसे शहरी क्षेत्र में भी शुरू किया जाएगा।
लक्षणयुक्त मरीज की सूचना देगी टीम
जिला कार्यक्रम प्रबंधक ने बताया कि टीमें लक्षणयुक्त व्यक्तियों को सूचीबद्ध कर उनकी सूचना ब्लॉक तथा जनपद मुख्यालय को प्रेषित करेंगी। ऐसे सभी व्यक्तियों की नजदीकी जांच केंद्र पर जांच कराई जाएगी। कार्य योजना, रिर्पोटिंग फॉर्मेट, मेडिसिन किट के साथ रखे जाने वाले पम्फलेट के प्रारूप टीम को अपने साथ रखना होंगे।