फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Covid corruption SIT file start testing

कोविड घोटाले की फाइल एसआईटी कभी भी कर सकती तलब

Sun, 13 Sep 2020 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Covid corruption SIT file start testing
Covid corruption SIT file start testing
झांसी। जिले में हुए कोविड घोटाले की फाइल एसआईटी कभी भी तलब कर सकती है। विकास भवन के अधिकारियों ने रिकॉर्ड तैयार करने शुरू कर दिए हैँ। एसआईटी जांच शुरू होने के बाद ही हड़कंप की स्थिति है। इस मामले में कइयों पर गाज गिरना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए शासन के निर्देश पर हर ग्राम पंचायतों को चिकित्सीय उपकरणों की खरीद हुई है। मगर आपदा की इस घड़ी में कुछ लोगों ने कमाई का अवसर ढूंढ लिया। दो हजार रुपये में मिलने वाले ब्रांडेड थर्मल स्कैनर 3500 से 5000 रुपये तक खरीदे गए, वो भी चाइनीज। इसी तरह, कीमत से ढाई गुना दामों पर ऑक्सीमीटर की खरीद हुई। थ्री लेयर मास्क लगभग 720 रुपये में खरीदे गए। ग्लव्स और फेस शील्ड की भी बाजार से ऊंचे दामों पर खरीद की गई। इसी तरह,
विज्ञापन

एक किट 15 हजार रुपये से अधिक कीमत में खरीदी गई। जबकि, इसकी कीमत सात हजार से अधिक नहीं बताई जा रही है। अब इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। शासन की तरफ से भी एसआईटी जांच के आदेश दिए जा चुके हैं। सूत्रों ने बताया कि विकास भवन के अधिकारियों ने खरीद के संबंध में दस्तावेज इकट्ठा कर रिकॉर्ड तैयार करना शुरू कर दिया है। एसआईटी जांच के आदेश के बाद हड़कंप की स्थिति है। जिनकी गर्दन फंसी हुई है, उनकी रातों की नींद उड़ी पड़ी है। मामले में कुछ पर गाज गिरनी तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed