फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Coveshield ended, people kept wandering, got 22000 doses for today

कोवीशील्ड नहीं होने से भटके लोग, आज मिली 22 हजार डोज

Tue, 24 Aug 2021 12:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Coveshield ended, people kept wandering, got 22000 doses for today
झांसी। कोरोना की तीसरी लहर से पहले सरकार ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लगवाना चाहती है। इसके लिए जिले का लक्ष्य भी बढ़ाया गया है। मगर बीच-बीच में वैक्सीन की कमी मुहिम में रोड़ा बन जाती है। सोमवार को भी कोवीशील्ड की डोज नहीं होने से लोग वैक्सीन लगवाने के लिए भटकते रहे। हालांकि, शाम तक 22 हजार डोज मिल गईं।
विज्ञापन

16 जनवरी से देश भर में चालू हुए कोरोना टीकाकरण के दौरान शुरूआत में झांसी में ज्यादातर लोगों को कोवैक्सीन लगी। फिर कोवीशील्ड का टीका लगना शुरू हो गया। ऐसे में कोवीशील्ड की दूसरी डोज वालों की मांग भी ज्यादा है। चूंकि, अब स्लॉट बुकिंग के तहत टीके लग रहे हैं। ऐसे में लोगों को स्लॉट बुक कराने में भी समस्या आ रही है। जबकि, कइयों के पहली डोज लगने के बाद 84 दिन भी पूरे हो चुके हैं। सोमवार को कोवीशील्ड नहीं होने की वजह से स्लॉट तो बुक हुए नहीं, वहीं लोगों ने केंद्रों पर टीका लगवाने का प्रयास किया। चूंकि, टीका ही नहीं था, इस कारण लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। वहीं, कोवैक्सीन की भी डोज सोमवार को गिनी-चुनी ही बची है। हालांकि, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. रविशंकर ने बताया कि सोमवार को कोवीशील्ड की 22 हजार डोज मिल गई हैं। ऐसे में मंगलवार को सुचारू तौर पर टीकाकरण होगा।
विज्ञापन

ये बोले लोग
तीन दिनों से कोवीशील्ड का स्लॉट बुक नहीं हो पा रहा था। आज जिला अस्पताल में वैक्सीन लगवाने आया तो यहां थी ही नहीं। - मुकेश, रानी महल।
तीन-चार दिनों से कोवीशील्ड की दूसरी डोज का स्लॉट नहीं मिल पा रहा है। जबकि, 17 अगस्त को समय पूरा हो चुका है। - रफीक, सिविल लाइन।
कोवीशील्ड की पहली डोज लगवाने के लिए स्लॉट नहीं मिल पा रहा है। ऑनस्पॉट आकर टीका लगवाना चाहा, तो वैक्सीन नहीं थी। - हरवेंद्र सिंह, हसारी।
17 अगस्त से स्लॉट बुकिंग का प्रयास कर रहा हूं। लग नहीं पा रहा है। सोमवार को भी कोवीशील्ड न होने पर मायूस लौटना पड़ा। - प्रियांशु कुमार, लक्ष्मीगेट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed