फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Court sentenced two people to life imprisonment in murder case of a youth in Jhansi

Jhansi News: बहनोई को मार कर लिया पत्नी की हत्या का बदला, साले समेत दो को आजीवन कारावास, चाकूओं से गोदकर ली थी जान

Fri, 03 Jun 2022 07:10 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 03 Jun 2022 07:10 PM IST
सार

अदालत ने पूरे हत्या मामले की सुनवाई के बाद दोष सिद्ध होने पर दोनों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही  50-50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड अदा न करने पर छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

विज्ञापन
Court sentenced two people to life imprisonment in murder case of a youth in Jhansi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

झांसी में अपर सत्र न्यायाधीश विमल प्रकाश आर्य की अदालत ने पांच साल पुराने हत्या के एक मामले में दो मौसेरे भाइयों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा दोषियों पर 50-50 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया।

विज्ञापन


सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता देवेश श्रीवास्तव ने बताया कि मऊरानीपुर निवासी मोहनलाल ने टोड़ीफतेहपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि उनके बेटे अखिलेश का साला दतिया के होलीपुरा निवासी गगन उर्फ देवेंद्र कुमार तथा उसकी मौसी का लड़का शिवपुरी की अशोक विहार कॉलोनी निवासी अमित सोनी 16 जून 2017 को घर आए थे। घर पर आकर वे अखिलेश के बारे में पूछताछ कर रहे थे। इसके बाद वे वापस चले गए थे। उसी दिन शाम को एक बार फिर से वे घर आए और उन्होंने घर में घुसकर चाकुओं से अखिलेश पर हमला बोल दिया, जिससे वो गंभीर रुपये से घायल हो गया था।

विज्ञापन

बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया था। अदालत ने पूरे मामले की सुनवाई के बाद दोष सिद्ध होने पर दोनों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही अर्थदंड भी लगाया। अर्थदंड अदा न करने पर छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। इसके अलावा अन्य धाराओं में भी सजा सुनाई गई।

शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि मृतक अखिलेश अभियुक्त गगन का बहनोई था। उक्त घटना से पहले अखिलेश पर उसकी पत्नी की हत्या का आरोप लगा था। तब से साला गगन उससे रंजिश रखने लगा था। इसी के चलते उसने अपने मौसेरे भाई के साथ मिलकर उक्त घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed