झांसी: नगरा हत्याकांड में न्यायालय ने सुनाई सजा, पांच को आजीवन कारावास
इस मामले की सुनवाई के बाद अपर सत्र न्यायाधीश विमल प्रकाश आर्य की अदालत ने आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इसके अलावा सभी पर पांच-पांच लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी के थाना प्रेमनगर इलाके में छह अप्रैल 2016 को नगरा निवासी सुंदर ठाकुर उर्फ तेज बहादुर सिंह की पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात में धुबयाना निवासी जीशान खान, नूर नगर निवासी आबिद, आशिक उर्फ मराठा, महबूब व आवास विकास कॉलोनी निवासी गुड्डे सरताज को आरोपी बनाया गया था।
पुरानी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया गया था। इस मामले की सुनवाई के बाद अपर सत्र न्यायाधीश विमल प्रकाश आर्य की अदालत ने आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इसके अलावा सभी पर पांच-पांच लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।