फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   death of lover in jhansi

पार्क में छात्र-छात्रा ने जहर खाया, छात्रा की मौत, छात्र की हालत नाजुक

Sun, 09 Feb 2020 03:39 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sun, 09 Feb 2020 03:39 AM IST
विज्ञापन
death of lover in jhansi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

थाना नवाबाद क्षेत्र स्थित रानी लक्ष्मीबाई पार्क में शुक्रवार की दोपहर छात्र-छात्रा ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन दोनों को उपचार के लिए निजी हॉस्पिटल ले गए। यहां हालत बिगड़ने के बाद छात्रा को मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां उपचार से पहले चिकित्सकों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, छात्र की हालत नाजुक बनी हुई है। उसका प्राइवेट अस्पताल मेें उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


थाना कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी बुंदेलखंड महाविद्यालय में एलएलबी की छात्रा थी। बुंदेलखंड महाविद्यालय में सिविल लाइन निवासी सुभाष (34) भी एलएलबी कर रहा है। वह महाविद्यालय में संविदा कर्मचारी भी है। शुक्रवार सुबह छात्रा घर से कॉलेज जाने की कहकर निकली। वहां से घर आने के बाद वह पुस्तकालय जाने की बात कहकर घर से गई। वह सुभाष के साथ रानी लक्ष्मीबाई पार्क पहुुंची। यहां कुछ देर बैठने के बाद दोनों ने जहर खा लिया। इससे उनकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन


खबर मिलते ही परिजन पार्क में पहुंचे। दोनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने छात्रा को शनिवार को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने से ही पहले छात्रा ने दम तोड़ दिया। वहीं, सुभाष की हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। सीओ सिटी संग्राम सिंह ने बताया कि अब तक किसी भी तरफ से पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। पुलिस अपने स्तर सेे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पापा मैंने जहर खा लिया है...
पूनम के पिता थाना बड़ागांव क्षेेत्र स्थित एक दुकान पर काम करते हैं। शुक्रवार सुबह वह काम पर चले गए थे। मां व छोटी बहन घर पर अकेली थी। कॉलेज से लौटकर आने के बाद पूनम पुन: पुस्तकालय जाने की बात कहकर चली गई थी। उसने पार्क से पिता को फोन कर कहा कि मैंने जहर खा लिया और इसके बाद फोन कट गया।


चार दिन पहले भी किया था आत्महत्या का प्रयास
बताया गया है कि छात्रा ने चार दिन पहले भी सुसाइड का प्रयास किया था। लेकिन, साथी छात्र ने बचा लिया था। सही समय पर उसे निजी अस्पताल ले गया था। इससे उसकी जान बच गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed