फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Countinious safai not all place flow dirty

नियमित सफाई नहीं होने से गुदरी में जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर

Wed, 13 Jan 2021 12:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Countinious safai not all place flow dirty
झांसी। महानगर के वार्ड 20 स्थित गुदरी मुहल्ले की पुरानी कलारी के पास नियमित सफाई नहीं होने के कारण जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। इलाके की अधिकतर नालियां पूरी तरह से जाम हो गई हैं। जिसके चलते नालियों का गंदा पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। कई बार शिकायतों के बाद भी कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा रही है।
विज्ञापन

इलाके में नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा यदा-कदा ही सफाई की जाती है। सफाई कर्मियों द्वारा सड़क का कचरा नालियों में ही डाल दिया जाता है। जिसके चलते इलाके की नालियाें में कचरा जमा हुआ है। जिसके चलते नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। सबसे अधिक परेशानी बारिश के मौसम में होती है।
विज्ञापन

वहीं, महीनों से इलाके की नालियों की सफाई नहीं की गई है। इनमें से काफी दुर्गंध आने लगी है। इस कारण लोगों का घरों से निकलना तक दूभर हो गया है। स्थानीय लोगों द्वारा कई बार नगर निगम के हवलदार से शिकायत की गई लेकिन अभी तक सफाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाके में सफाई कर्मचारियों द्वारा नियमित सफाई नहीं की जाती है। नालियों की सफाई हुए तो एक अरसा गुजर गया है। जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नत्थे, स्थानीय नागरिक
यह इलाका हमेशा से ही नगर निगम की अनेदखी का शिकार रहा है। नियमित सफाई नहीं होने के कारण इलाके की नालियां पूरी तरह से जाम हैं। जिसके चलते काफी दुर्गंध आने लगी है।
मोहम्मद अनवर, स्थानीय नागरिक
जब कभी सफाई कर्मचारी इलाके की सफाई करने के लिए आते हैं तो, सड़क के कचरे को नालियों में ही डाल देते हैं। जिसके चलते इलाके की अधिकतर नालियां पूरी तरह जाम हो गई हैं।

काशी प्रसाद, स्थानीय नागरिक
पहले तो सफाई कर्मियों द्वारा नियमित सफाई की जाती थी। लेकिन कुछ माह से इलाके की सफाई व्यवस्था काफी बदहाल हो गई है। कई बार शिकायत भी की गई लेकिन कोई असर नहीं हुआ है।
मोहम्मद गफ्फार, स्थानीय नागरिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed