फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Counting of votes will take place in 32 rounds of Mauranipur and 26 rounds of Mehrauni.

Jhansi News: मऊरानीपुर की 32 और महरौनी की 26 राउंड में होगी मतगणना

Mon, 03 Jun 2024 04:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Counting of votes will take place in 32 rounds of Mauranipur and 26 rounds of Mehrauni.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। लोकसभा चुनाव की मंगलवार को होने वाली मतगणना की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र की पांचों विधानसभाओं में से सबसे ज्यादा 32 राउंड में मऊरानीपुर विधानसभा की मतगणना होगी। जबकि, सबसे कम महरौनी विधानसभा के वोटों की गिनती 26 राउंड में होगी। तीन विधानसभाओं के वोट झांसी और दो विधानसभाओं के मतों की गणना ललितपुर में होगी।
झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र के झांसी नगर, मऊरानीपुर और बबीना विधानसभा के वोटों की गिनती भोजला मंडी में होगी। जबकि, ललितपुर और महरौनी विधानसभा के वोट ललितपुर की अमरपुर मंडी में गिने जाएंगे। मऊरानीपुर विधानसभा के वोटों की गिनती 32 राउंड, झांसी नगर के 29, बबीना व ललितपुर के 27-27 और महरौनी विधानसभा के वोट 26 राउंड में गिने जाएंगे। मऊरानीपुर, झांसी व बबीना विधानसभा के वोटों की गिनती 14-14 टेबलों पर होगी, जबकि ललितपुर और महरौनी विधानसभा के वोट 21-21 टेबलों पर गिने जाएंगे। इसके अलावा हर विधानसभा में एक-एक टेबल एआरओ की होगी।
विज्ञापन

000000
350 कर्मचारी संभालेंगे मतगणना की कमान
झांसी की भोजला मंडी में झांसी नगर, बबीना, मऊरानीपुर के अलावा जालौन लोकसभा क्षेत्र की गरौठा विधानसभा के वोटों की गिनती भी होगी। इसके लिए साढ़े तीन सौ कर्मचारियों की तैनाती की गई है। प्रत्येक टेबल पर एक गणना पर्यवेक्षक, एक गणना सहायक, एक माइक्रो आर्ब्जवर व एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तैनात रहेगा। इसके अलावा हर टेबल पर लोकसभा चुनाव में किस्मत आजमा रहे प्रत्याशियों के एक-एक एजेंट भी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000
अलग-अलग होगी पार्किंग
भोजला मंडी में पार्किंग की अलग-अलग व्यवस्था बनाई गई है। गणना एजेंटों के वाहनों की पार्किंग भोजला मंडी के बाहर खुले मैदान में होगी। यहां से उन्हें ई-रिक्शों के माध्यम से गेट नंबर दो तक ले जाया जाएगा। जबकि, प्रत्याशी व उनके इलेक्शन एजेंटों की पार्किंग की व्यवस्था मंडी के भीतर की गई है। इसके अलावा मतणना कार्मिकों के वाहनों की पार्किंग मंडी के गेट नंबर एक के पास होगी। यहीं उन्हें ड्यूटी लेटर दिए जाएंगे। यहां से उन्हें बसों के जरिये काउंटिंग हॉल तक पहुंचाया जाएगा।
000000
गर्मी से बचाव के रहेंगे इंतजाम
मतगणना स्थल भोजला मंडी में गर्मी से बचाव के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। यहां तैनात पुलिस कर्मियों के लिए अलग से टैंट लगाए गए हैं, जिनमें कूलर, वाटर कैंपर व ओआरएस के घोल की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा गर्मी के मद्देनजर भोजला मंडी में कूलरों की संख्या बढ़ाकर दोगुनी कर दी गई है।

000000
मतदान की तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतगणना कराने की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। मतगणना स्थल पर गर्मी से निपटने के पूरे इंतजाम रहेंगे। केवल पास धारकों को ही मतगणना स्थल पर पहुंचने की अनुमति होगी। - अरुण कुमार सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed