फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Councilor opens front against construction, health department, staged protest

Jhansi News: निर्माण, स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ पार्षद ने खोला मोर्चा, दिया धरना

Fri, 15 Sep 2023 11:09 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Councilor opens front against construction, health department, staged protest
- नगर निगम में समर्थन में नौ और पार्षद भी धरने पर बैठे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। नगर निगम के निर्माण और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ भाजपा पार्षद ने मोर्चा खोल दिया। कई महीनों से काम न होने का आरोप लगाते हुए पार्षद धरने पर बैठ गए। उनके समर्थन में नौ अन्य पार्षद भी धरने पर बैठ गए। नगर आयुक्त ने एक सप्ताह में समस्या हल करने का आश्वासन दिया तो पार्षदों ने धरना समाप्त किया।

नगर निगम के मुख्य द्वार पर सुबह 11 बजे भाजपा पार्षद हरिओम मिश्रा तख्ती लेकर धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके वार्ड में 23 से घटकर 18 सफाई कर्मचारी बचे हैं। जबकि, वार्ड काफी बड़ा है। ऐसे में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। वहीं, चार महीने से वार्ड में एक भी निर्माण कार्य नहीं हुआ है। पुलियां टूटी पड़ी हैं। बारिश में लोगों के चोटिल होने की आशंका रहती है। बृहस्पतिवार को अवर अभियंता से उन्होंने कहा कि काम नहीं होगा तो वो धरने पर बैठ जाएंगे। इस पर एई ने भी कहा दिया कि ठीक है, धरने पर बैठ जाओ। इसी कारण शुक्रवार को उन्होंने धरना देना शुरू कर दिया। उनके समर्थन में सदर विधायक प्रतिनिधि गोकुल दुबे समेत पार्षद मुकेश सोनी, अमित राय, अंकित सहारिया, आशीष तिवारी, भरत सेन, बाल स्वरूप साहू, प्रदीप खटीक, आशीष रायकवार, नरेंद्र किशोर भी धरने पर बैठ गए। करीब दो घंटे तक धरना जारी रहा। बाद में नगर आयुक्त पुलकित गर्ग ने आश्वासन दिया। पार्षद ने कहा कि एक सप्ताह में समस्या हल नहीं हुई तो रोजाना सुबह 11 से शाम छह बजे तक धरना देंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed