फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Coronation of Shri Ram took place, happiness prevailed in Awadh

Jhansi News: श्रीराम का हुआ राज्याभिषेक, अवध में छाई खुशियां

Mon, 14 Oct 2024 05:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
Coronation of Shri Ram took place, happiness prevailed in Awadh
सब हेड - सदर बाजार व बड़ा बाजार में श्रीराम राज्याभिषेक का हुआ सुंदर मंचन
विज्ञापन


फोटो

संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। सदर बाजार एवं बड़ा बाजार की रामलीला में प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक का मोहक मंचन हुआ। गुरु वशिष्ठ ने श्रीराम का राजतिलक किया। इससे संपूर्ण अवध में खुशियां छा जाती हैं। मंगल गीत गाए जाते हैं। आकाश से देवता पुष्पवर्षा करते हैं।

मंचन में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण पुष्पक विमान से अयोध्या आते हैं। अयोध्या में उनके स्वागत के लिए प्रजा दीप प्रज्वलित करती है। भगवान के राज्याभिषेक में कई देशों के राजा व राजकुमार शामिल होते हैं। शुभ मुहुर्त में गुरु वशिष्ठ श्रीराम का राज्याभिषेक करते हैं। जय सीताराम के जयकारे गूंजने लगते हैं। सदर बाजार में मंचन अवसर पर कार्यवाहक अध्यक्ष नरेंद्र कौशिक, महामंत्री राकेश शर्मा, कोषाध्यक्ष कोमलचंद्र जैन, विकास खत्री, शांतनु पांडेय, राघवेंद्र राय, कुंदनलाल गुप्ता, सतीश चौधरी, नारायण दास सेन, विशाल खत्री, चंद्रप्रकाश गोस्वामी, अर्जुन यादव, दिनेश यादव, देवेंद्र साहू, राजीव चौरसिया आदि मौजूद रहे। इधर बड़ा बाजार में मंचन अवसर पर भरत राय, अरुण द्विवेदी, संजय दोसाज, हरिप्रकाश शर्मा, मनोज सेन, राजेंद्र हयारण, कैलाश सोनी, राधे राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed