फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   corona virus reached puliya number 9 from morcha gate.

ओरछा गेट से नौ नंबर पुलिया तक पहुंच गया कोरोना वायरस

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
corona virus reached puliya number 9 from morcha gate.
ओरछा गेट से शुरू हुआ कोरोना वायरस अब नौ नंबर तक पहुंच गया है। कोरोना पॉजिटिव मिली महिला के पति का कहना है कि एक महीने से उनकी पत्नी ओरछा गेट स्थित घर पर ही नहीं आई। वह एक अप्रैल से नौ नंबर स्थित अपने मायके में रह रही थीं। ऐसे में बड़ा सवाल यह उठने लगा है कि महिला फिर कोरोना संक्रमित हुई कहां से। झांसी में सबसे पहले ओरछा गेट अंदर निवासी 59 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली थी। इसके बाद महिला का बेटा और जेठ भी इस वायरस से संक्रमित पाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना पॉजिटिव पहली महिला की कांटेक्ट हिस्ट्री खंगालनी शुरू की। महिला के परिजन, रिश्तेदार और मुहल्ले वालों का ब्योरा एकत्र किया गया। इसके बाद सभी को क्वारंटीन करना शुरू किया गया। बृहस्पतिवार को कोरोना पॉजिटिव आई पति ने बताया कि उनकी पत्नी एक महीने से नौ नंबर स्थित मायके में ही रह रही थी। एक अप्रैल को नौ नंबर से भाभी ने उनकी पत्नी को खाने पर बुलाया था। इसके बाद से वह नहीं लौटी। रविवार को पति भी पत्नी के मायके पहुंच गया। मंगलवार को चिकित्सकों की टीम उनको, पत्नी और मायके के लगभग 16-17 सदस्यों को ले आई। मौजूदा समय में सभी जिला अस्पताल में क्वारंटीन कर दिए गए हैं। पति के मुताबिक कोरोना पॉजिटिव मिली पहली महिला से पिछले एक महीने से उनकी पत्नी नहीं मिली है। इससे यह सवाल उठने लगा है कि आखिर चौथी महिला कोरोना पॉजिटिव कैसे हुई। रिपोर्ट तय करेंगी हॉटस्पॉट होगा या नहीं नगरा स्थित मायके में मिली चौथी कोरोना पॉजिटिव महिला के परिजनों और आसपास रहने वालों के भी सैंपल लेकर जांच कराई जा रही है। नौ नंबर को हॉटस्पॉट बनाया जाएगा या नहीं, ये बात आगामी जांच रिपोर्ट पर निर्भर करेगी। यदि किसी और व्यक्ति की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आती है, तो नगरा हॉटस्पॉट घोषित किया जा सकता है। पहले जिला अस्पताल में भर्ती थी महिला बृहस्पतिवार को जिस महिला में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है, वो रिपोर्ट आने तक जिला अस्पताल में क्वारंटीन थी। बुधवार-बृहस्पतिवार की दरमियानी रात जैसे ही रिपोर्ट में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई, वैसे ही महिला को मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। गुब्बारे बेचता है पति, एक दिन बेची भजिया कोरोना पॉजिटिव मिली चौथी महिला का पति गुब्बारे बेचता है। परिवार में सिर्फ पति-पत्नी ही हैं। पति के अनुसार लॉकडाउन हो जाने के कारण उसने गुब्बारे बेचने का काम बंद कर दिया था। घर खर्च चलाने के लिए उसने एक दिन घर के बाहर ही भजिया बेचनी शुरू कर दी। उसी दिन पुलिस ने आकर मना कर दिया। तब से उसने यह काम भी बंद कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed