{"_id":"616b02f7d4fd3a79e1467459","slug":"corona-vaccine-will-be-administered-to-45-thousand-people-on-monday-jhansi-news-jhs2067220103","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवार को 45 हजार लोगों को लगाई जाएगी कोरोना की वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवार को 45 हजार लोगों को लगाई जाएगी कोरोना की वैक्सीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। कोविड टीकाकरण के लिए सोमवार को जिले में फिर विशेष अभियान चलेगा। इस दौरान मेगा कैंप का आयोजन कर 45 हजार लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए जिले में 257 जगहों पर टीकाकरण शिविर लगाए जाएंगे।
सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि 18 अक्तूबर को नगर निगम के सभी 60 वार्डों में टीकाकरण होगा। साथ ही सभी पीएचसी के साथ जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, आयुर्वेदिक कॉलेज, पुलिस अस्पताल में भी वैक्सीन लगाई जाएगी। मेगा कैंप में 45 हजार लोगों को टीकाकरण करने का लक्ष्य है।
उन्होंने बताया कि जनपद में सभी गांव लगभग प्रथम डोज से संतृप्त हो गए हैं। इसी तर्ज पर नगरीय क्षेत्र में भी नगर निगम के सभी 60 वार्ड में रहने वाले 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को पहली डोज से शत प्रतिशत संतृप्तीकरण के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसीलिए प्रत्येक नगरीय पीएचसी के साथ प्रत्येक वार्ड में वैक्सीनेशन टीमें जाकर टीकाकरण कार्य करेंगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रविशंकर ने बताया कि शिविर में लाभार्थी पहली और दूसरी डोज लगवा सकते हैं।