{"_id":"6000b20b8ebc3e2ef0280c95","slug":"corona-vaccine-5900-dose-arived-jhansi-jhansi-news-jhs186085222","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी पहुंची 59,000 ‘उम्मीद की वैक्सीन’, बुंदेलखंड को भेजी गईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी पहुंची 59,000 ‘उम्मीद की वैक्सीन’, बुंदेलखंड को भेजी गईं
विज्ञापन
hospital 1.jpg
- फोटो : hospital 1.jpg
झांसी। कोरोना महामारी से लंबी लड़ाई के बाद अब बड़ी राहत भरी खबर है। बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे सीरम इंस्टीट्यूट से 47000 से ज्यादा ‘उम्मीद की वैक्सीन’ मंडलीय स्टोर पर पहुंच गईं। रात में वैक्सीन वैन के जरिए 12140 कोविशील्ड लखनऊ से लाई गईं। कुल मिलाकर 59 हजार कोरोना वैक्सीन झांसी आई हैं। मंडलीय स्टोर से दिनभर बुंदेलखंड के जिलों को वैक्सीन भेजी जाती रहीं।
14 जनवरी को कोरोना वैक्सीन झांसी आने की खबर सबसे पहले अमर उजाला ने ही प्रकाशित की थी। हुआ भी वैसा ही। बृहस्पतिवार को सीधे सीरम इंस्टीट्यूट से 47000 से अधिक कोविशील्ड सीएमओ कार्यालय परिसर स्थित मंडलीय स्टोर में पहुंचाई गईं। दो आईएलआर में वैक्सीन को रखा गया है। यहां दो से आठ डिग्री सेल्सियस मानक तापमान पर ही वैक्सीन को रखा गया है। स्टोर पर ही वैक्सीन लगाने के लिए सिरिंज मंगवाकर भी रखी गई हैं। वैक्सीन की सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मचारियों को भी लगाया गया है। 24 घंटे यहां पर पुलिस तैनात रहेगी। रात में स्टेट वैक्सीन स्टोर से झांसी को राष्ट्रीय लांच कार्यक्रम एवं प्रथम चरण के टीकाकरण के लिए 12140 डोज प्रदान की गईं। कुल मिलाकर बृहस्पतिवार को लगभग 59000 कोविशील्ड झांसी आ गईं हैं। झांसी से ही बुंदेलखंड के अन्य छह जिलों को वैन से वैक्सीन भिजवाई गईं।
कहां-कितनी भेजी गई
जिला वैक्सीन
जालौन 8360
बांदा 7960
हमीरपुर 6400
ललितपुर 5000
चित्रकूट 3830
महोबा 3080
वर्जन..
बृहस्पतिवार को सुबह सीरम इंस्टीट्यूट से मंडलीय स्टोर पर 47000 कोविशील्ड भेजी गई हैं। ललितपुर और जालौन की वैक्सीन वैन दोपहर तक कोविशील्ड लेकर चली भी गई। इसके अलावा चित्रकूट मंडल के एडी हेल्थ से भी वैक्सीन के संबंध में बात हो गई थी। देर रात उनकी भी वैन आकर मंडल के जिलों के लिए वैक्सीन ले गई। - डॉ. अल्पना बरतारिया, एडी हेल्थ, झांसी।