{"_id":"5f10a77b8ebc3e63a04d3445","slug":"corona-testing-is-not-time-to-time-jhansi-news-jhs1717030116","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में समय से नहीं हो रही कोरोना सैंपलों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में समय से नहीं हो रही कोरोना सैंपलों की जांच
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों से चर्चा करते कमिश्नर।
- फोटो : REPORTERS
झांसी। मेडिकल कॉलेज में भी कोरोना के प्रति लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही हैं। कमिश्नर के निरीक्षण के दौरान कोरोना जांच संबंधी कई सैंपल लंबित मिले। इस पर मंडलायुक्त ने सख्त नाराजगी जताई। साथ ही, उन्होंने कहा कि ज्यादातार मौत समय से इलाज न मिलने के कारण हो रही हैं। इसलिए विशेषज्ञ व वरिष्ठ डॉक्टर कोरोना वार्ड में जाकर मरीजों को देखें और उनका इलाज करें।
मंडलायुक्त सुभाष चंद शर्मा ने बृहस्पतिवार को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अब तक कोविड से हुई 43 मौत पर गहरी चिंता जताते हुए रोकथाम के उपाय तेज करने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने कहा कंटेनमेंट जोन में एंटीजेन टेस्ट तत्काल आरंभ कर दिए जाएं। कहा, ऐसे हॉटस्पॉट जहां डोर-टू-डोर सर्वे में गंभीर बीमारी वाले मरीज मिले हैं वहां प्राथमिकता से टेस्ट कराया जाए। उन्होंने सैंपल टेस्टिंग की पैंडेसी पर नाराजगी जताते हुए इसे भी दूर करने के निर्देश दिए।
मंडलायुक्त ने कहा ज्यादातर मौत अस्पताल पहुंचने में हुई देरी की वजह से हुई। अधिकांश मामले ऐसे सामने आए जो किसी अन्य गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। ऐसे मरीजो का भी पूरी गंभीरता से इलाज किया जाए। वरिष्ठ चिकित्सक एवं विशेषज्ञ कोविड वार्ड में जाकर इलाज करें। ऐसा संभव न होने पर वीडियो कॉलिंग के जरिए उनको उपचार बताया जाए। मंडलायुक्त ने प्रधानाचार्य कक्ष से कार्यों का आकलन किया। अस्पताल में 170 मरीज भर्ती हैं। इसमें 7 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। निरीक्षण के दौरान दोपहर 12 बजे तक 220 सैंपल की टेस्टिंग से 102 की रिपोर्ट पॉजीटिव मिली। इस दौरान एडी हेल्थ केयर एके गुप्ता, डॉ साधना कौशिक, डॉ.एनएन सेंगर, डॉ.राम बाबू, डॉ.अंशुल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
पुराना विकास भवन समेत कई कार्यालय सील
झांसी। अपर निदेशक कोषागार एवं पेंशन में सहायक लेखा अधिकारी के संक्रमित होने के बाद अपर निदेशक पेंशन कार्यालय, संयुक्त विकास आयुक्त कार्यालय, पुराने विकास भवन स्थित सभी कार्यालय 17 जुलाई तक सील कर दिया गया है।