फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   corona se panch marij ki mot

कोरोना से पांच की मौत, 32 केस मिले

Sat, 29 May 2021 02:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
corona se panch marij ki mot
कोरोना से पांच की मौत, 32 केस मिले
विज्ञापन

झांसी। कोरोना वायरस की वजह से पांच लोगों की शुक्रवार को मौत हो गई है। इसके अलावा 32 लोगों में संक्रमण पाया गया है। इनमें से कुछ मरीजों की हालत गंभीर होने पर अस्पताल में भर्ती किया गया है।

जिले में कोरोना का ग्राफ जरूर गिर रहा है मगर मौतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार को 5504 सैंपलों की जांच की गई। इसमें 2472 आरटीपीसीआर, 29 ट्रूनेट, 3003 एंटीजन किट से नमूने जांचे गए। जांचों में 32 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जबकि, संक्रमण के चलते पांच लोगों ने दम भी तोड़ दिया। अब जिले में पॉजिटिव केसों की संख्या बढ़कर 36237 हो गई है। मरने वालों का आंकड़ा भी 572 पहुंच गया है। अस्पताल में ठीक होने पर शुक्रवार को 62 मरीजों को डिस्चार्ज भी कर दिया गया। वहीं, 39 मरीजों का होम आइसोलेशन का समय पूरा हो गया। मौजूदा समय में 1039 एक्टिव केस बचे हुए हैं। मृत्युदर 1.5 फीसदी है। रिकवरी रेट 95.55 प्रतिशत हो गया है। मौजूदा समय में 175 लक्षण वाले मरीज हैं, इनमें से 88 की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed