फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Corona save information get sanjeevani app

संजीवनी एप बता रहा कोरोना से बचने के आयुर्वेदिक उपाय

Fri, 12 Jun 2020 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Corona save information get sanjeevani app
कोरोना एप - फोटो : ?????? ??
झांसी। कोरोना से बचने के लिए लोगों को संजीवनी एप आयुर्वेदिक उपाय बता रहा है। लोगों तक एप पहुंचाने के लिए सीएससी संचालकों को जिम्मा सौंपा गया है। जिसके जरिए लोगों को आयुष मंत्रालय एडवाइजरी से अवगत कराया जा रहा है। साथ ही फीडबैक लेने का काम चल रहा है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के दौर में आयुष मंत्रालय ने समय-समय पर लोगों को आयुर्वेदिक सलाह दी है। जिनका समय पर लोगों ने प्रयोग किया है। लोगों के प्रयोग की स्थिति जानने के लिए मंत्रालय ने आयुष संजीवनी एप जारी की है। लोगों द्वारा अपनाए गए नुस्खों और रोग के लक्षणों की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके लिए कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालकों को जिम्मा सौंपा गया है। सीएससी संचालक लोगों से एप डाउनलोड कराएंगे। जिसके एवज में उनको शासन की ओर से भुगतान भी किया जाएगा। बताया जाता है कि जिले में 1500 लोगों के मोबाइल में एप इंस्टॉल कराकर फीडबैक दिलवाना है। फीडबैक में कोरोना को लेकर की गई व्यवस्थाओं के संबंध में भी सवाल किए जा रहे हैं। 21 जून तक लोगों से फीडबैक लिया जाएगा। इसके बाद आयुष मंत्रालय डाटा जारी करेगा। सीएससी के जिला समन्वयक आजम अली ने बताया कि संजीवनी एप को डाउनलोड कराने का काम चल रहा है। अब तक 800 लोगों के मोबाइल में एप इंस्टॉल कराकर फीडबैक दिलवाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed