{"_id":"5fe241cb8ebc3e40f95c0c18","slug":"corona-s-big-attack-on-vikas-bhavan-three-officers-including-cdo-infected","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास भवन पर कोरोना का बड़ा हमला, सीडीओ समेत तीन अफसर संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास भवन पर कोरोना का बड़ा हमला, सीडीओ समेत तीन अफसर संक्रमित
Wed, 23 Dec 2020 12:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 23 Dec 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : सोशल मीडिया
मुख्य विकास अधिकारी शैलेष कुमार समेत विकास भवन के तीन अफसरों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमण की पुष्टि के बाद तीनों ही अफसर होम आइसोलेशन में चले गए। सीडीओ शैलेष कुमार के मुताबिक सोमवार की शाम उनको गले में हल्की खरांश महसूस हुई। इसके बाद मंगलवार दोपहर तक परेशानी कुछ बढ़ गई। उन्होंने कोविड जांच कराई।
विज्ञापन
जांच रिपोर्ट में उनके पॉजिटिव आने की पुष्टि हो गई। सीडीओ के अलावा जिला विकास अधिकारी उग्रसेन सिंह यादव एवं उपायुक्त स्वरोजगार (एनआरएलएम) डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। अब तक एक के बाद एक विकास भवन के तकरीबन सभी अफसर कोविड की चपेट में आ चुके हैं। कुछ दिनों पहले ही डीपीआरओ जगदीश राम में भी इसकी पुष्टि हो चुकी।
विज्ञापन