फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Corona's attack on doctors intensified, Medical College KOPD closed for a week

डॉक्टरों पर कोरोना का हमला तेज, ओपीडी एक हफ्ते के लिए बंद

Mon, 24 Jan 2022 11:54 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Corona's attack on doctors intensified, Medical College KOPD closed for a week
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों के बढ़ते हमलों के चलते ओपीडी सेवाएं एक सप्ताह के लिए बंद कर दी गई हैं। किसी विभाग में 25 प्रतिशत तो किसी में 80 फीसदी तक जूनियर डॉक्टर कोरोना की चपेट में आ गए हैं। सोमवार से ओपीडी बंद होने के चलते कई मरीजों को बिना इलाज कराए ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन

कोविड के बढ़ते प्रसार की वजह से सोमवार से पर्चा काउंटर बंद करने के आदेश कॉलेज प्रशासन ने जारी कर दिए। ऐसे में दिनभर में एक भी ओपीडी पर्चा नहीं बन सका। कई विभागों में ताले लटके रहे। कुछ विभागों में जरूर डॉक्टरों ने बैठकर पुराने पर्चे पर मरीजों को देखा। मगर मंगलवार से ये सुविधा भी नहीं मिलेगी। सिर्फ इमरजेंसी और ओटी सेवाएं डॉक्टर देंगे। संक्रमित हुए जूनियर और सीनियर रेजिडेंट को कॉलेज प्रशासन ने एक सप्ताह के लिए आइसोलेट कर दिया है। साथ ही उनके संपर्क में आने वालों की भी जांच कराई जा रही है। किसी भी चिकित्सक में लक्षण सामने आने पर तुरंत सूचना देने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। साथ ही मास्क पहनकर ही ड्यूटी करना अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन

कहां-कितने डॉक्टर पॉजिटिव
विभाग कुल जेआर संक्रमित
एनेस्थीसिया 8 4
सर्जरी 14 6
ऑर्थोपेडिक 15 3
ईएनटी 5 4
गायनी 14 11
पीडियाट्रिक 16 5
मेडिसिन 22 3
रेडियोलॉजी 6 1
मेडिकल कॉलेज में लगातार जूनियर और सीनियर रेजिडेंट पॉजिटिव आ रहे हैं। उन्हें आइसोलेट कर एक सप्ताह के लिए ओपीडी बंद कर दी गई हैं। ताकि, कोई मरीज पॉजिटिव न हो पाया। - डॉ. एनएस सेंगर, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed