फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   corona relief

एक महीने बाद कोरोना से राहत, 216 नए संक्रमित मिले

Wed, 12 May 2021 02:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 02:40 AM IST
विज्ञापन
corona relief
झांसी। कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार एक महीने बाद मंगलवार को मंद पड़ती नजर आई। जिले में केवल 216 नए मरीज ही सामने आए। हालांकि, एक ही दिन में 18 संक्रमितों की मौत से चिंताएं बढ़ी हुई हैं।
विज्ञापन

पिछले एक महीने के दरम्यान कोरोना के एक ही दिन में सबसे कम मरीज 155 नौ अप्रैल को सामने आए थे। इसके बाद से ये महामारी बेकाबू रफ्तार से जिले में अपनी जड़ें जमाती रही। कई दिन तो एक हजार से अधिक मरीज सामने आते रहे। इससे हालात भयावह हो चले थे। लेकिन, मंगलवार को आई रिपोर्ट से लोगों ने राहत महसूस की। मंगलवार को जिले में कोरोना के 3,630 नमनों की जांच की गई। 1136 आरटीपीसीआर, 28 ट्रूनेट तथा 2466 एंटीजन टेस्ट हुए। इनमें से 216 में ही इस महामारी का संक्रमण पाया गया। वहीं, 787 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इनमें से 147 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई, जबकि 640 का होम आइसोलेशन पूरा हुआ। इससे जिले का रिकवरी रेट बढ़कर 83.19 प्रतिशत पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

हालांकि, एक ही दिन में रिकॉर्ड 18 की मौत होने से चिंताएं बढ़ी हुई हैं। मरने वालों में छतरपुर निवासी एक व दो साल के दो मासूम बालक भी हैं। इसके अलावा बाबूलाल कारखाने के पीछे निवासी 50 वर्षीय महिला, हंसारी निवासी 30 साल की युवती, ग्राम बिजरौठा निवासी 77 वर्षीय बुजुर्ग, चिरगांव निवासी 84 वर्षीय बुजुर्ग, सिविल लाइन निवासी 48 साल का एक व्यक्ति, केके पुरी निवासी 58 वर्षीय एक व्यक्ति, दतिया गेट बाहर निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग, सारंध्रा नगर निवासी 75 वर्षीय वृद्धा, नगरा महावीरन निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग, महावीरन निवासी 48 वर्षीय एक व्यक्ति, साईं विहार निवासी 54 वर्षीय एक महिला, बड़ाबाजार निवासी 51 वर्षीय पुरुष, बबीना निवासी 55 वर्षीय महिला, शिवपुरी निवासी 33 वर्षीय युवक, नदीगांव जालौन निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग तथा छतरपुर निवासी 41 वर्षीय एक व्यक्ति शामिल है। जिले में कोरोना से अब तक 426 लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed